जनरल नॉलेज के इन आसान सवालों के जवाब क्या आप जानतें है?अगर नहीं तो पढ़िए हर परीक्षा में पूछे जाते है ऐसे सवाल

जनरल नॉलेज के इन आसान सवालों के जवाब क्या आप जानतें है?अगर नहीं तो पढ़िए हर परीक्षा में पूछे जाते है ऐसे सवाल

आज के इस लेख में हमने जनरल नॉलेज के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों को शामिल किया है| यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो यह प्रश्न आपके लिए उपयोगी होंगे | आप जानते हैं वर्तमान में प्रतियोगी परीक्षाओं में जनरल नॉलेज विभाग से अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं| अगर किसी भी छात्र की इस सेक्शन में पकड़ अच्छी है, तो वहां आसानी से परीक्षा क्रेक कर सकता है| इस लेख में निम्न टॉपिक पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल किए गए हैं|

इस लेख में हमने स्वतंत्रता आंदोलन, अर्थव्यवस्था, भूगोल, राजव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पुस्तकें और पुरस्कार, अंतरराष्ट्रीय राजनीति खेलकूद, भारतीय इतिहास एवं सामयिक घटनाएं आदि प्रश्नों को शामिल किया है|

स्वतंत्रता आंदोलन जनरल नॉलेज:

प्रश्न . 13 अप्रैल 1919 को जलियांवाला बाग में लोग किसका विरोध करने के लिए एकत्रित हुए थे?

उत्तर -रोलेट एक्ट

प्रश्न . असहयोग आंदोलन किस वर्ष शुरू हुआ था?

उत्तर -1920 में

प्रश्न . किससे सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई थी ?

उत्तर . दांडी यात्रा से

प्रश्न . मंगल पांडे ने 1857 के विद्रोह की पहली गोली कहां चलाई थी?

उत्तर -बैरकपुर में

प्रश्न . काकोरी षड्यंत्र केस किस वर्ष हुआ था?

उत्तर -1925 में

भूगोल जनरल नॉलेज:

प्रश्न . दक्षिणी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन कब होता है?

उत्तर – 21 दिसंबर

प्रश्न . नाथूला दर्रा किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -अरुणाचल प्रदेश

प्रश्न . पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है?

उत्तर -पश्चिम से पूर्व की ओर

प्रश्न . फुल्हर झील किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

प्रश्न . पृथ्वी का भूपटल(Crust) कहां सबसे पतला है?

उत्तर -महासागर तलों पर

प्रश्न . किस प्रकार के मौसम में नुकीली पत्ती वाले(शंकुधारी) वन पाए जाते हैं?

उत्तर -साइबेरियन

  • नुकीली पत्ती वाले(शंकुधारी वन मुख्यता ठंडे क्षेत्र में पाए जाते हैं,
  • साइबेरिया भी एक ठंडा क्षेत्र है

प्रश्न . स्ट्राम्बोली क्या है ?

उत्तर -जागृत ज्वालामुखी

  • इसे भूमध्य सागर का प्रकाश स्तंभ भी कहा जाता है

प्रश्न . कौन सा भाग सुनामी प्रभावित क्षेत्र नहीं है?

उत्तर -गुजरात का तटीय क्षेत्र

प्रश्न . बेंगुला धारा किस प्रकार की महासागरीय धारा है?

उत्तर -ठंडी महासागरीय धारा

  • बेंगुला दक्षिणी अटलांटिक महासागर में पाई जाने वाली प्रमुख ठंडी महासागरीय जलधारा है

राजव्यवस्था जनरल नॉलेज:

प्रश्न . भारत का संविधान का संरक्षक किसे कहा गया है?

उत्तर . सर्वोच्च न्यायालय

  • संविधान में सर्वोच्च न्यायालय का उल्लेख अनुच्छेद 124 में किया गया है|

प्रश्न . रंगराजन समिति का गठन किस लिए किया गया था?

उत्तर . विनिवेश

प्रश्न . लोकसभा के चुनाव के लिए किस वर्ष की आयु के भारतीय नागरिक द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है?

उत्तर -25 वर्ष से कम आयु का नहीं होना चाहिए 

प्रश्न . राज्यसभा के सदस्यों का कार्यकाल कितने वर्ष का होता है?

उत्तर -छह साल

प्रश्न . सूचना का अधिकार किस राज्य में लागू नहीं है?

उत्तर -जम्मू और कश्मीर

प्रश्न . किस संशोधन में यह व्यवस्था की गई कि राष्ट्रपति, मंत्री परिषद की सलाह मानने के लिए बाध्य होंगे?

उत्तर – 42वां

प्रश्न . भारत के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में कौन जाना जाता है?

उत्तर -भारत का महान्यायवादी

प्रश्न . लोकसभा में 2 आंग्ल भारतीयों का मनोनयन कौन करता है ?

उत्तर -राष्ट्रपति

प्रश्न . लोकसभा की अध्यक्ष बनने वाली पहली महिला है?

उत्तर -मीरा कुमार

प्रश्न .14 /15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को अंतरिम संसद के रूप में किसने सत्ता ग्रहण की?

उत्तर -संविधान सभा

प्रश्न . राज्यसभा की निश्चित सदस्य संख्या क्या है?

उत्तर . 250

  • राज्य सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या 250 हो सकती है, वर्तमान समय में यह संख्या 245 है| इनमें 12 सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किए जाते हैं| शेष 233 सदस्य संघ की इकाइयों का प्रतिनिधित्व करते हैं|

प्रश्न . स्वतंत्र भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

उत्तर -डॉ राजेंद्र प्रसाद

  • संविधान सभा का गठन जुलाई 1946 में किया गया| 11 दिसंबर 1946 ईस्वी को डॉ राजेंद्र प्रसाद संविधान सभा के स्थाई अध्यक्ष निर्वाचित हुए|

प्रश्न . भारतीय संसद का सचिवालय है ?

उत्तर -संसदीय कार्य मंत्री के अधीन है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी जनरल नॉलेज:

प्रश्न . सौरमंडल का सबसे ठंडा ग्रह है?

उत्तर -नेपच्यून

  • सूर्य से सर्वाधिक दूरी पर स्थित ग्रह नेपच्यून सबसे ठंडा ग्रह है, तथा सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह शुक्र है|

प्रश्न . सूर्य का आकार पृथ्वी से कितना गुना बड़ा है?

उत्तर . 109 गुना

  • सूर्य का व्यास 13 लाख 92 हजार km .है , तथा पृथ्वी से सूर्य का आकार 109 गुना बड़ा है| पृथ्वी को सूर्य ताप का 2 अरबवां भाग मिलता है|

प्रश्न . चंद्रयान-1 का मिशन निदेशक कौन है?

उत्तर -एम . अन्नादु राय 

  • चंद्रयान-1 अक्टूबर 2008 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा शुरू किया गया था, और  4 अगस्त 2009 तक संचालित किया गया था| चंद्रयान-1 के मिशन निदेशक एम . अन्नादु राय थे |

प्रश्न . विश्व का पहला इको कंप्यूटर किस देश ने बनाया था?

उत्तर -आयरलैंड

प्रश्न . जब चंद्रमा, पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, तो ऐसी स्थिति कहलाती है?

उत्तर -उपभू

प्रश्न . एक लीप ईयर में कितने दिन होते हैं?

उत्तर -366

प्रश्न . कमरे के ताप पर द्रव अवस्था में रहने वाली धातु है?

उत्तर -पारा

प्रश्न . किस पादप को जीवित जीवाश्म के नाम से जाना जाता है?

उत्तर -जिन्कगो

प्रश्न . पृथ्वी के उपग्रह को निम्न में से किसके द्वारा केंद्रीत बल की घटना के कारण अपनी कक्षा में घुमाया जाता है?

उत्तर -उपग्रह पर पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण आकर्षण

पुरस्कार और पुस्तकें जनरल नॉलेज:

प्रश्न . वर्ष 2009 में भारत के किस पूर्व राष्ट्रपति को हूवर मेडल से सम्मानित किया गया?

उत्तर -ए .पी .जे . अब्दुल कलाम

प्रश्न . ‘ग्रेट एक्सपेक्टेशन’ नामक पुस्तक के लेखक हैं?

उत्तर -चार्ल्स डिकेंस

प्रश्न . 1909 में ‘ हिंद स्वराज’ नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर -महात्मा गांधी

भारतीय इतिहास जनरल नॉलेज:

प्रश्न बिंदुसार का संबंध किस राज्य वंश से था?

उत्तर . मौर्य

प्रश्न . फतेहपुर सीकरी का निर्माण किस भारतीय शासक ने शुरू कराया था?

उत्तर . अकबर

प्रश्न . कलानौर में राज्य अभिषेक के समय अकबर की आयु कितनी थी?

उत्तर -सवा तेरह साल

प्रश्न . हड़प्पा संस्कृति का स्थल आलमगीरपुर किस राज्य में है?

उत्तर . उत्तर प्रदेश

प्रश्न . अंतिम मुगल बादशाह को ब्रिटिश सरकार द्वारा निर्वाचित कर कहां भेजा गया?

उत्तर -रंगून (बर्मा )

प्रश्न . मृगेंद्र नाथ गुफा जिसमें रॉक पेंटिंग है, मध्य प्रदेश के किस जिले में है?

उत्तर -रायसेन

प्रश्न . हेडगेवार ने किस वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी ?

उत्तर . 1925

प्रश्न . वह प्रथम नेता कौन थे, जिन्होंने भारत में मजदूर आंदोलन को संगठित किया?

उत्तर -एन .एम .लोखंडे 

  • नारायण मेघाजी लोखंडे भारत में श्रम आंदोलन के अग्रदूत माने जाते हैं|

प्रश्न . चिपको आंदोलन के प्रणेता कौन है?

उत्तर -सुंदरलाल बहुगुणा

  • इन्होंने पेड़ों की अवैध कटाई के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण हेतु चिपको आंदोलन चलाया|

प्रश्न . आजाद हिंद फौज का प्रधान कार्यालय कहां स्थित था?

उत्तर . रंगून

प्रश्न . कर्नाटक युद्ध में अंग्रेजों की जीत के क्या कारण थे?

उत्तर -बेहतर नौसेना, अंग्रेजों की बेहतर किलेबंदी, अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी अधिक धनी थी, इन सभी कारण से उनकी जीत हुई|

प्रश्न .’ नेशनल प्लानिंग कमिटी’ का गठन किया?

उत्तर -सुभाष चंद्र बोस

इसे भी पढ़ें : मॉडल जेल अधिनियम-2023: जानिये नये जेल अधिनियम में कौन सी विशेषताएं जोड़ी गई, और 130 साल पुराने जेल अधि नियम में क्या परिवर्तन किए गए

 
 
 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top