आज हमने Current Affairs 2 October 2023 के वन लाइन क्विज प्रस्तुत किये है,जिसमें अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, महात्मा गांधी जयंती, लाल बहादुर शास्त्री जयंती, अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर, तेलंगाना में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड का गठन, नौसेना उप प्रमुख,आदि प्रश्नों को शामिल किया गया है| हम प्रतियोगी एग्जाम के मद्देनजर प्रतिदिन समसामयिक मुख्य समाचार प्रकाशित करते हैं|
अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं, और Daily Current Affairs 2023 in Hindi विषय पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हो| तो यहां आपको डेली भारत तथा विश्व से संबंधित उन मुख्य समाचार का सारांश पढ़ने को मिलेगा| जो आपकी Competitive Exam में पूछे जा सकतें है|
Current Affairs 2 October 2023: हिंदी करेंट अफेयर्स वन लाइन क्विज
1. 2 अक्टूबर को प्रतिवर्ष किन दो नेताओं की जयंती मनाई जाती है-महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री
2. देश का पहला अत्याधुनिक अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर का उद्घाटन कहां किया गया-ग्वालियर
- 2 अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग खेल परिसर का लोकार्पण किया
3. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस राज्य में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड के गठन की घोषणा की है-तेलंगाना
4. किस केंद्रीय मंत्री ने 30 सितंबर 2023 को भारतीय भाषा उत्सव और भारतीय भाषा शिखर सम्मेलन का शुभारंभ किया है-शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने
5. हाल ही में मालदीव के राष्ट्रपति कौन निर्वाचित हुए हैं-मोहम्मद मुइज्जु
6. हाल ही में नौसेना के उप प्रमुख कौन बने हैं-वॉइस एडमिरल तरुण सोबती
- इन्होंने वॉइस एडमिरल संजय महेंद्रू के रिटायर होने पर इनका स्थान लिया है|
7. भारतीय रेलवे ने वंदे भारत ट्रेनों को साफ करने के लिए कितने मिनट निर्धारित किए हैं- 14 मिनट
- भारतीय रेलवे जापान के बुलेट ट्रेन मॉडल की तरह ही 1 अक्टूबर से वंदे भारत ट्रेनों को 14 मिनट में साफ करेगी| वंदे भारत ट्रेन के प्रत्येक कोच को 14 मिनट के भीतर चार कर्मचारी साथ करेंगे|
8. पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन(PATA) ट्रैवल मार्ट 2023 के 46वें संस्करण का आयोजन कौन कर रहा है-भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय
- भारत सरकार का पर्यटन मंत्रालय 46 वें पेसिफिक एशिया ट्रैवल एसोसिएशन ट्रैवल मार्ट 2023 कार्यक्रम का 4 से 6 अक्टूबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में कर रहा है|
9. भारतीय वायु सेना चीन और पाकिस्तान की सीमा पर किस स्वदेशी हेलीकॉप्टर को तैनात करने की योजना बना रही है-प्रचंड हेलीकॉप्टर
- भारतीय वायु सेना चीन और पाकिस्तान की सीमा पर तैनात करने के लिए जल्द ही 156 हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए HAL को ऑर्डर देने की तैयारी में है|
10. हाल ही में सरकार ने किस भाषा के लिए साहित्य अकादमी के बाल साहित्य और युवा पुरस्कारों की घोषणा की है-मणिपुरी भाषा
11. हाल ही में राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने मध्य प्रदेश के कितने व्यक्तियों को राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किए हैं- तीन
- राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने वर्ष 2021-22 के लिए भोपाल की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इंदिरा बर्मन, और स्वयंसेवक अक्षित शर्मा, तथा जबलपुर के स्वयंसेवक अंकित लखेड़ा को सम्मानित किया|
12. हाल ही में भारतीय वायु सेना ने मध्य प्रदेश के किस शहर में फ्लाई पास्ट का आयोजन किया है -भोपाल
13. हाल ही में किस मंत्रालय ने स्वच्छता ही सेवा के तहत 1 तारीख, 1 घंटा, एक साथ अभियान की घोषणा की है-महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
14. अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस कब मनाया जाता है-1 अक्टूबर
- संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में पूरी दुनिया में 1991 से हर साल 1 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन्म दिवस मनाया जाता है|
15. हाल ही में किस विभाग ने 5G पारिस्थितिकी तंत्र के जरिए डिजिटल रूपांतरण पर एक मंत्रणा पत्र जारी किया है-दूरसंचार नियामक प्राधिकरण( ट्राई)
16. केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित साह ने प्रत्येक पंचायत में अगले 5 वर्षों में कितनी प्राथमिक कृषि ऋण समितियां गठित करने का लक्ष्य रखा है– 3 लाख
17. किस केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में भारत की पहली ग्रीन हाइड्रोजन ईंधन बस का शुभारंभ किया है-पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी
18. इंदौर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में ‘ इंडिया स्मार्ट सिटीज कांक्लेव 2023’ का 26-27 सितंबर को किस मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया-केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय
19. हाल ही में भारतीय वायु सेना ने ‘ हैलो सिक्किम’ मोटर कर अभियान किस युद्धपोत से शुरू किया-शिवाजी
20. अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस कब मनाया जाता है-2 अक्टूबर
इसे भी पढ़ें : Current Affairs 24 September 2023 in Hindi