Important Dams in India: भारत के प्रमुख बांधों पर व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी

Important Dams in India: भारत के प्रमुख बांधों पर व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी

Dams in India: इस लेख में हम प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत के प्रमुख बांधों से संबंधित पूछे जाने वाले प्रश्नों का व्याख्या सहित अध्ययन करेंगे| किसी भी सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में भारत की विभिन्न नदियों पर निर्मित बहुउद्देशीय योजनाओं के अंतर्गत बांधों से प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते हैं| इसमें हम जानेंगे किस नदी पर कौन सा बांध निर्मित है| एवं उन बांधो का क्या उद्देश्य है|

Important Dams in India quiz, भारत के प्रमुख बांध सवाल:

प्रश्न . भारत का सबसे ऊंचा बाँध कौन सा है?

उत्तर -टिहरी बाँध

ख़ास बातें :

  • टिहरी बांध गंगा नदी की प्रमुख सहायक नदी भागीरथी पर निर्मित है|
  • बांध की ऊंचाई- 260 .5 मीटर है, यह विश्व का पांचवा सबसे ऊंचा बांध है|
  • यह विकास परियोजना का प्राथमिक बांध है, यह उत्तराखंड राज्य के टिहरी में भागीरथी नदी पर निर्मित है|
  • बिजली उत्पादन-इससे 2400 मेगावाट विद्युत उत्पादन किया जाता है |
  • सिंचाई- इस बांध से करीब 270000 हेक्टेयर क्षेत्र की सिंचाई और प्रतिदिन 102.20 करोड़ लीटर पेयजल का उपयोग किया जाता है|
  • लाभान्वित राज्य-दिल्ली, उत्तर प्रदेश, एवं उत्तराखंड है|
  • टिहरी बांध परियोजना दो नदियों के संगम पर स्थित है-भागीरथी व भिलंगना नदी
  • इस परियोजना की कल्पना 1953 में की गई थी, यह पूरी तरह से 2007 में बनकर तैयार हुआ|

प्रश्न . भारत का सबसे लंबा बांध हीराकुंड किस नदी पर निर्मित है?

उत्तर -महानदी

ख़ास बातें : 

  • ओडिशा में महानदी पर हीराकुंड बांध निर्मित है|
  • हीराकुंड बांध परियोजना भारत में प्रारंभ की गई कुछ प्रारंभिक परियोजनाओं में से एक है|
  • इस बांध के पीछे विशाल जलाशय है |
  • इसकी कुल लंबाई-26 किलोमीटर है| लाम डूंगरी पहाड़ी से लेकर 4.8 किलोमीटर दूर चंदिली पहाड़ी तक मुख्य बांध है|
  • इसके दोनों तरफ देखने के लिए दो मीनार हैं, गांधी मीनार, व नेहरू मीनार |
  • निर्माण वर्ष-1957  में महानदी पर निर्मित यह बांध संसार के सबसे लंबे बांधों में से एक है|

प्रश्न . सलाल जल विद्युत परियोजना किस नदी पर निर्मित है?

उत्तर -चिनाब नदी

ख़ास बातें :

  • सलाल परियोजना भारत के जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर स्थापित एक जल विद्युत परियोजना है|

प्रश्न . रानी लक्ष्मीबाई बांध किस नदी पर स्थित है?

उत्तर -बेतवा नदी पर

खास बातें:

  • मध्यप्रदेश में झांसी जिले में बेतवा नदी पर स्थित है|

प्रश्न . मेट्टूर बांध किस नदी पर अवस्थित है?

उत्तर -कावेरी नदी पर

खास बातें:

  • मेट्टूर बाँध तमिलनाडु के धर्मपुरी जिले में स्थित इस राज्य के सबसे बड़े बांधों में से एक है|
  • यह कावेरी नदी पर है, कावेरी एक बहुत तेजी से बहने वाली नदी है |

प्रश्न . कोयना बांध किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -महाराष्ट्र में

खास बातें:

  • कोयना बांध का निर्माण 1863  में हुआ|
  • यह महाराष्ट्र के सांगली जिले में कोयना नदी पर बना है, यह इस राज्य का सबसे बड़ा बांध है|

प्रश्न . अलमाटी बांध किस नदी पर निर्मित है?

उत्तर -कृष्णा नदी

खास बातें:

  • अलमाटी बांध उत्तर कर्नाटक भारत में कृष्णा नदी पर एक जल विद्युत परियोजना है|
  • यह परियोजना जुलाई 2005 में पूरी हुई थी|
  • इस बांध द्वारा वार्षिक बिजली उत्पादन-560 MU है |

प्रश्न .थीन बाँध किस नदी पर बनाया गया है?

उत्तर -रावी नदी

खास बातें:

  • पंजाब के पठानकोट जिले में रावी नदी पर थीन बांध बनाया गया है|
  • इस बांध को रणजीत सागर बांध के नाम से भी जाना जाता है|
  • रणजीत सागर बांध परियोजना भारत की नदी घाटी परियोजनाओं में से एक है|
  • बांध का निर्माण कार्य-1982 में शुरू हुआ, और यह 1999 में बनकर तैयार हुआ था|
  • इस परियोजना की इकाइयां-रणजीत सागर सिंचाई योजना, जम्मू रणजीत सागर बांध प्रमुख सिंचाई योजना, पंजाब रणजीत सागर जलाशय

प्रश्न . गांधी सागर, जवाहर सागर, एवं राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर निर्मित है?

उत्तर . चंबल नदी

खास बातें:

  • चंबल नदी मध्यप्रदेश के महू में जानापाव पहाड़ी से निकलती है|
  • चंबल नदी मध्य भारत में यमुना नदी की सहायक नदी है, इस का प्राचीन नाम ‘ चरमवाती था |
  • इस की सहायक नदियां-शिप्रा, सिंध , काली सिंध , और कुनू नदी है|
  • नदी का बहाव भारत में राजस्थान, तथा मध्य प्रदेश के धार, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, भिंड ,मुरैना आदि जिलों से होकर बहती है|
  • यह दक्षिण में मुड़कर उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना में शामिल होने के पहले राजस्थान और मध्य प्रदेश के बीच सीमा बनाती है|
  • इस नदी पर चार जलविद्युत परियोजनाएं-गांधी सागर, जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और कोटा बैराज चल रही है|
  • प्रसिद्ध चूलिया जलप्रपात-चंबल नदी पर कोटा के पास है|

प्रश्न .मैथान , बाल पहाड़ी, एवं तिलैया बांध किस नदी पर बनाए गए हैं?

उत्तर -बराकर नदी

प्रश्न . नागार्जुन सागर बांध भारत के किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -आंध्र प्रदेश

खास बातें : 

  • नागार्जुन सागर परियोजना के अंतर्गत बना यह बांध भारत का बहुत ही महत्वपूर्ण तथा आधुनिक तकनीक से बना हुआ बांध है |
  • बांध कृष्णा नदी पर निर्मित है, इसका जलाशय दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाता है|
  • नागार्जुन सागर बांध आंध्र प्रदेश में बहुत ही लोकप्रिय एवं आकर्षण का केंद्र है|

प्रश्न . भारत के किस राज्य में इंदिरा सागर बांध स्थित है, जो कंक्रीट गुरुत्व बांध है?

उत्तर -मध्य प्रदेश

खास बातें:

  • इंदिरा सागर बांध मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर खंडवा जिले में नर्मदा नगर स्थान पर निर्मित बांध है| यह एक बहुउद्देशीय परियोजना है|
  • इस बांध की नींव 23 अक्टूबर 1984 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रखी थी| मुख्य बांध का निर्माण 1992 में आरंभ हुआ था|
  • इसके आगे नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर, महेश्वर, और सरदार सरोवर परियोजना के अंतर्गत बांध बने हैं|

प्रश्न . बगलिहार बांध किस नदी पर निर्मित है ?

उत्तर -चिनाब नदी

खास बातें: 

  • बगलिहार बांध भारत के जम्मू क्षेत्र के डोडा जिले में चिनाब नदी पर बनाया गया है |
  • यह जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है, व जम्मू से लगभग 150 किलोमीटर दूर बटोत शहर के पास है|
  • इस बांध की जल धारण क्षमता-एक करोड़ 50 लाख घन मीटर होगी|
  • इस परियोजना द्वारा 450 मेघा वाट बिजली का उत्पादन होगा|
  • बगलिहार बांध से जो बिजली बनेगी उसे उत्तरी ग्रिड को दिया जाएगा, कुछ बिजली जम्मू-कश्मीर को भी दी जाएगी|

प्रश्न . जायकवाडी बांध किस नदी पर निर्मित है?

उत्तर -गोदावरी नदी

खास बातें:

  • इस  परियोजना में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में जायकवाडी गांव के निकट गोदावरी नदी पर बांध बनाया गया है|
  • इस बांध की कुल लंबाई-लगभग 10 किलोमीटर है|
  • बांध के पीछे काफी बड़ा जलाशय बनाया गया है, जिसे नाथसागर जलाशय कहते हैं|
  • इस बांध का उद्देश्य-महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में सिंचाई क्षमता में वृद्धि करना था |
  • यहां पर 12 मेगावाट की क्षमता का विद्युत गृह लगाया गया है|

इसे भी पढ़ें : Geography Top GK Question in Hindi

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top