किसानों को शिवराज सरकार ने दिया एक और तोहफा किसान कल्याण योजना की राशि अब बढ़कर हुई 6000,

PM Kisan Yojana :किसानों को शिवराज सरकार ने दिया एक और तोहफा किसान कल्याण योजना की राशि अब बढ़कर हुई 6000,

PM Kisan Yojana :किसानों को शिवराज सरकार ने दिया एक और तोहफा किसान कल्याण योजना की राशि अब बढ़कर हुई 6000,

PM Kisan yojana:मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार राज्य में आगामी चुनाव के मद्देनजर किसानों एवं महिलाओं के हित में लगातार कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं कर रही है| घोषणाओं की श्रंखला में आर्थिक स्थिति से जूझ रहे किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार का किसानों के लिए एक और तोहफा दिया है| सीएम शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भाजपा सरकार ने किसानों के लिए चल रही किसान कल्याण योजना की राशि को ₹4000 से बढ़ाकर अब ₹6000 कर दिया गया है |

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी में 11 अगस्त को शिवराज कैबिनेट की बैठक में यह अहम फैसला लिया गया| जिसके तहत किसानों को आर्थिक स्थिति से उबारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में मध्य प्रदेश सरकार भी अब अंशदान करेगी| इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा किसानों को ₹6000 दिए जाते हैं| तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अब तक इस योजना में दो किस्तों द्वारा ₹4000 दिए जा रहे थे| उन्हें अब बढ़ाकर 6000 कर दिया जाएगा| इस तरह किसानों को किसान कल्याण योजना के तहत ₹12000 की सहायता राशि प्राप्त होने लगेगी|

किसान कल्याण योजना कब शुरू हुई:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मध्य प्रदेश किसानों के लिए 22 सितंबर 2020 को किसान कल्याण योजना शुरू की गई थी| केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान सम्मान निधि की तरह इस योजना से किसानों के खातों में सालाना| ₹4000 की राशि प्रदान की जाती है| 25 सितंबर 2020 पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से प्रारंभ होने वाली मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से किसानों के खातों में दो बार राशि ट्रांसफर की जाती है| इस योजना के तहत सरकार किसानों को ₹2000 की दो अलग-अलग किस्तों में ₹4000 प्रदान करती थी| लेकिन अब इस राशि को बढ़ाकर  ₹2000 की 3 अलग-अलग किस्तों में ₹6000 किसानों के खाते में जमा करेगी|

मध्य प्रदेश किसान कल्याण योजना का लक्ष्य:

शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का प्राथमिक उद्देश्य कृषि कार्य में किसानों की मदद करना है| यह योजना किसानों को आधुनिक तकनीक के द्वारा कृषि कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है| और उन में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है|

किसान कल्याण योजना के लिए योग्यता:

किसान कल्याण योजना का लाभ लेने वाले किसानों के लिए यह आवश्यक है कि वह प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में सूचीबद्ध हो और उस योजना का लाभ प्राप्त कर रहा हो|

  • आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी किसान होना चाहिए| क्योंकि यहां मध्य प्रदेश सरकार की योजना है|
  • किसानों के पास खेती योग्य भूमि होनी चाहिए|
  • पात्रता छोटे और सीमांत किसानों तक ही सीमित है|
  • बड़े किसान और बिना कृषि भूमि वाले किसान इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे|
  • केवल सीमित भूमि संसाधन वाले ही इसका लाभ उठा सकते हैं|
किस प्रकार ट्रांसफर की जाती है किसानों के खाते में राशि:

सरकार द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जाती है|

अन्य योजनाएं भी शुरू:

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केवल किसान कल्याण योजना कोही मंजूरी नहीं दी बल्कि अन्य बहुत सारी सरकारी योजनाओं व कार्यों को भी मंजूरी दी है| जैसे कि राज्य में लड़कियों की शिक्षा में सुधार करने के लिए राज्य में नए स्कूल खुलेंगे| सरकार ने 19 कन्या शिक्षा विद्यालयों के विकास पर अपनी मुहर लगा दी है|

निष्कर्ष : मतलब शिवराज सरकार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश कर रही| एवं राज्य की जनता को विभिन्न प्रकार से लाभ पहुंचाने पर कार्य कर रही है| इसके अंतर्गत उन्होंने मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से लाभान्वित किया है| एवं अब किसान भाइयों के लिए किसान कल्याण योजना में ₹2000 राशि की बढ़ोतरी कर किसानों को एक और सौगात सौंपी है| साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी छात्र छात्राओं के लिए गणवेश वितरण, साइकिल योजना, मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कूटी योजना/बाइक योजना आदि कई प्रकार की कोशिश है| मध्यप्रदेश के वोटरों को अपनी और आकर्षित करने के लिए की जा रही है|

लेकिन इसका एक बड़ा फायदा यह है कि सरकार द्वारा किए जा रहे इन कार्यों के माध्यम से मध्य प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और वह आर्थिक रूप से सशक्त होंगे|

इसे भी पढ़ें :जानें भारत में प्रथम बार हुए विकास कार्य जिनका देश के विकास में अहम् योगदान रहा है

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top