यहाँ पढ़िए भारत के नए संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

New Sansad Bhavan|यहाँ पढ़िए भारत के नए संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

New Sansad Bhavan|यहाँ पढ़िए भारत के नए संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

दोस्तों हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री द्वारा देश के New Sansad Bhavan का उद्घाटन किया गया| जो पुन: निर्मित सेंट्रल विस्टा परियोजना का हिस्सा है| आर्किटेक्ट विमल पटेल द्वारा डिजाइन किए गए नए संसद भवन का निर्माण वर्ष 2020 से शुरू हुआ था| आगामी वर्षों में 2026 के बाद सीटों की कुल संख्या पर रोक हटने पर लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है|

आज हम New Sansad Bhavan से संबंधित उन सभी प्रश्नों का अध्ययन करेंगे, जिनकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने की पूरी संभावना होगी| इसलिए आप इस लेख का एक बार अवश्य अध्ययन करें|

New Sansad Bhavan| New Parliament Building|सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ट टॉप प्रश्न -उत्तर

प्रश्न . भारत का नया संसद भवन कहां स्थित है?

उत्तर -नई दिल्ली

प्रश्न . प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन कब किया गया?

उत्तर – 28 मई 20 23

प्रश्न . भारत में हाल ही में बने नए संसद भवन का आकार कैसा है?

उत्तर -त्रिभुजाकार

प्रश्न . नए संसद भवन का निर्माण किस परियोजना के तहत किया गया है?

उत्तर -सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास योजना

प्रश्न . नए संसद भवन का क्षेत्रफल कितना है?

उत्तर -64,500 वर्ग मीटर

प्रश्न . भारत के नए संसद भवन के निर्माण कार्य में  कितने रुपए की लागत हुई?

उत्तर -971 करोड़ रुपए(लगभग)

प्रश्न . हाल ही में निर्मित भारत के नए संसद भवन के वास्तुकार कौन है?

उत्तर -विमल पटेल

प्रश्न . नए संसद भवन का निर्माण किस कंपनी ने किया है?

उत्तर -टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड

प्रश्न . नए संसद भवन का डिजाइन किसने तैयार किया है?

उत्तर -HCP डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड गुजरात की कम्पनी है |

प्रश्न . नए संसद भवन का शिलान्यास(भूमि पूजन) कब किया गया था?

उत्तर -10 दिसंबर 2020

प्रश्न . नए संसद भवन में लोकसभा में कितनी सीटें हैं?

उत्तर -888

प्रश्न . नए संसद भवन में लोकसभा किस थीम पर आधारित है?

उत्तर -Peacock theme (मोर पंख थीम)

इसकी दीवारों और छत पर नक्काशी दार मोरपंख की डिजाइन है, फर्श पर कालीन का रंग भी मोर पर आधारित है| एवं लोकसभा चेंबर में अध्यक्ष और राज्यसभा चेंबर में सभापति की कुर्सी के ऊपर एक बड़ा सा अशोक चक्र लगा है|

प्रश्न . नई पार्लियामेंट में राज्यसभा किस थीम पर आधारित है?

उत्तर – Lotus Theme (लोटस थीम )

राज्यसभा कक्ष को लाल कालीनों के साथ इसकी थीम के अनुरूप कमल जैसा सजाया गया है| लोकसभा और राज्यसभा में एक बेंच पर दो सांसद बैठ सकेंगे और प्रत्येक सांसद के डेस्क पर टच स्क्रीन होगी |

प्रश्न . नए संसद भवन में राज्यसभा में कितनी सीटें हैं?

उत्तर -384

प्रश्न . लोकसभा हॉल में बैठने की संख्या कहां तक बढ़ाई जा सकती है?

उत्तर -1272

प्रश्न . नए संसद भवन में कितने समिति कक्ष का निर्माण किया गया है?

उत्तर -6

प्रश्न . नए संसद भवन में कितने फ्लोर हैं?

उत्तर – चार

प्रश्न . सेंगोल (राजदंड) को संसद में स्थापित किया गया है, यह किस राजवंश से संबंधित है?

उत्तर – चोल साम्राज्य

सेंगोल चोल साम्राज्य में इस्तेमाल होने वाला राजदंड का प्रतिरूप है| चोल साम्राज्य के राजा/रानी औपचारिक मौके पर इसे धारण करते थे, जैसे सत्ता परिवर्तन के दौरान| 15 अगस्त 1947 की आधी रात को सेंगोल , प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को सौंपा गया था|

बाद में इसे इलाहाबाद के म्यूजियम में रख दिया गया था| चोल साम्राज्य प्राचीन भारत का एक तमिल राजवंश था, इन्होंने नवीं  शताब्दी से 13 वीं शताब्दी के बीच शक्तिशाली साम्राज्य का निर्माण किया था, चोल शासन के संस्थापक विजयालय थे |

प्रश्न . सेंगोल (राजदंड) नए संसद भवन के किस सदन में स्थापित किया गया है ?

उत्तर -लोकसभा

यह लोकसभा स्पीकर की कुर्सी के बगल में स्थापित किया गया है, यह सोने से बना हुआ है एवं इसके ऊपरी हिस्से में नंदी का रूप है|

प्रश्न . नए संसद भवन में उपयोग किया गया कालीन कहाँ से सम्बंधित है ?

उत्तर -वाराणसी

प्रश्न . नया पार्लियामेंट भवन किस सिस्मिक जोन के पैरामीटर पर डिजाइन किया गया है?

उत्तर -जोन 5

प्रश्न . नई संसद भवन के तीन द्वार हैं, उनके नाम क्या है?

उत्तर – ज्ञान द्वार, शक्ति द्वार, कर्म द्वार, यह सभी

प्रश्न . संसद भवन की छत पर राष्ट्रीय प्रतीक ‘ अशोक चिन्ह’ स्थापित किया गया है, इसका वजन कितना है?

उत्तर – 9,500 किलोग्राम

प्रश्न . नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा कितने रुपए का सिक्का जारी किया गया है?

उत्तर -75 रूपए

इस दौरान जारी ₹75 के सिक्के पर एक तरफ अशोक स्तंभ तथा दूसरी तरफ संसद की तस्वीर है, इसे कोलकाता की टकसाल में ढाला गया है| इसका डायमीटर 44 मिमी है | इस सिक्के को 50% सिल्वर , 40 % कॉपर, 5 % निकेल और 5 %जिंक के मिक्सर से बनाया गया है |

प्रश्न . नए संसद भवन में संयुक्त अधिवेशन कहां आयोजित किए जाएंगे?

उत्तर -लोकसभा

प्रश्न . भारत के पुराने संसद भवन का उद्घाटन कब हुआ था?

उत्तर -1927

पुराने संसद भवन के बारे में:

  • शिलान्यास-12 फरवरी 1921ड्यूक ऑफ कनाट ने किया था|
  • डिजाइन एडमिन के लुटियन और हरबर्ट बेकर द्वारा बनाई गई थी|
  • इसके निर्माण में 6 वर्ष का समय लगा था, एवं इसका आकार वृत्ताकार था|
  • इसका उद्घाटन-18 जनवरी 1927 लॉर्ड इरविन ने किया था|
  • इसके निर्माण में लागत 83 लाख रुपए आई थी|
  • अब इसे म्यूजियम ऑफ डेमोक्रेसी बनाया जाएगा|
प्रश्न . भारत की संघीय व्यवस्थापिका को किस नाम से जाना जाता है?

उत्तर -संसद

प्रश्न . संसद के कितने सत्र होते हैं?

उत्तर -3 सत्र (बजट सत्र, मानसून सत्र, शीतकालीन सत्र)

प्रश्न . भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में कहा गया है कि संघ के लिए एक संसद होगी, जो राष्ट्रपति और दोनों सदनों से मिलकर बनेगी?

उत्तर – अनुच्छेद 79

प्रश्न . भारतीय संसद की संप्रभुता किससे  प्रतिबंधित है?

उत्तर -न्यायिक समीक्षा से

प्रश्न . अस्थायी संसद भारत में कब तक अस्तित्व में रही है?

उत्तर – 17 अप्रैल 1952

प्रश्न . पुरानी संसद भवन में लोकसभा सीटें कितनी थी?

उत्तर -543

प्रश्न . पुराने संसद भवन में राज्यसभा की कितनी सीटें थी?

उत्तर -250 सीटें

प्रश्न . भारतीय संसद के कितने अंग है?

उत्तर – 3

संसद के तीन अंग-राष्ट्रपति, लोकसभा, राज्यसभा

प्रश्न . भारतीय संसद के कितने सदन है?

उत्तर -2 (लोकसभा, राज्यसभा)

प्रश्न . भारत में संसदीय व्यवस्था किस देश से ली गई है?

उत्तर -ब्रिटेन

इसे भी पढ़ें : World Population Day 2023: जानिए कब है विश्व जनसंख्या दिवस और क्या है, इसका महत्व एवं इतिहास

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top