MPTET 2023 : क्या जानते है ,शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हिंदी शिक्षण से पूछे जाने वाले इन सवालों के जवाब :

MPTET 2023 : क्या जानते है ,शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हिंदी शिक्षण से पूछे जाने वाले इन सवालों के जवाब :

MPTET 2023 :जानिये शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में हिंदी शिक्षण से किस प्रकार के सवाल पूछे जाते हैं| यहाँ  हम कुछ महत्वपूर्ण हिंदी पेडागोजी के प्रश्न और उत्तर को इस लेख में शामिल किया है| जिन्हें पढ़कर आप इस भाग से MPTET 2023 , एवं अन्य शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में पूछे जाने वाले प्रश्नों से रूबरू हो सकेगें |

प्रश्न . आदर्श हिंदी शिक्षक के लिए आवश्यक है-
  1. व्याकरण का ज्ञान होना
  2. हिंदी साहित्य का ज्ञान होना
  3. उच्चारण करना
  4. उपरोक्त सभी

उत्तर -4 उपरोक्त सभी

प्रश्न . बालक जब अपनी मां का अनुकरण करके बोलना सीखता है, तब यह भाषा प्रथम चरण में सीखी  जाने वाली भाषा के रूप में क्या कहलाती है ?
  1. मातृभाषा
  2. द्वितीय भाषा
  3. लोक भाषा
  4. हिंदी भाषा

उत्तर – (1) मातृभाषा

प्रश्न . उपचारात्मक हिंदी शिक्षण हेतु प्रयुक्त करते हैं?
  1. मानदंड परीक्षण
  2. उद्देश्य केंद्रित परीक्षण
  3. निदानात्मक परीक्षण
  4. इनमें से कोई नहीं

उत्तर – (c ) निदानात्मक परीक्षण

प्रश्न . वर्ण के कितने भेद होते हैं ?
  1. दो
  2. तीन
  3. चार
  4. पांच

उत्तर – (1 ) दो

प्रश्न . भाषा के लिखित एवं मौखिक स्वरूप को सीखने में व्याकरण की क्या भूमिका है?
  1. व्याकरण, भाषा के लिखित व मौखिक पक्ष के लिए उपकरण मात्र है
  2. मौखिक एवं लिखित रूप में भाषा की शुद्धता एवं स्पष्टता के लिए व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है
  3. व्याकरण, भाषा शिक्षण में चुनौती है
  4. व्याकरण द्वारा बालक को लिखना एवं बोलना सिखाया जाता है

उत्तर – (2 ) मौखिक एवं लिखित रूप में भाषा की शुद्धता एवं स्पष्टता के लिए व्याकरण का ज्ञान आवश्यक है

प्रश्न . निम्नलिखित में से कौन सा विशिष्ट गुण शिक्षक को प्रेरणा का स्त्रोत बनने में सहायक है ?
  1. व्यवहार कुशलता
  2. उत्तम शिक्षण विधियों का ज्ञान
  3. प्रभावशाली व्यक्तित्व
  4. शैक्षिक/सह-शैक्षिक क्रियाओं में रुचि

उत्तर -(3 ) प्रभावशाली व्यक्तित्व

प्रश्न . भाषा की पाठ्य पुस्तक का निर्माण करते समय सबसे कम महत्वपूर्ण बिंदु है ?
  1. विषय वस्तु में विविधता
  2. पाठों की संख्या
  3. भाषा की विभिन्न छटाए
  4. अभ्यासओं  में विविधता

उत्तर -(2 ) पाठों की संख्या

प्रश्न . आपकी दृष्टि में अभ्यास-
  1. बच्चों को तार्किक बनाते हैं
  2. बच्चों को भाषा के बारे में बताते हैं
  3. बच्चों को उत्तर देना सिखाते हैं
  4. पाठ को समझने में मदद करते हैं

उत्तर -(4) पाठ को समझने में मदद करते हैं

प्रश्न . विद्यालय में पढ़ाई जाने वाली भाषा और विद्यार्थी के घर में प्रयोग होने वाली भाषा कैसी होती है ?
  1. समान हो सकती है
  2. सदैव समान होती है
  3. सदैव अलग होती है
  4. सदैव परस्पर विद्रोह उत्पन्न करती है

उत्तर – (1 ) समान हो सकती है

प्रश्न . कहानी सुनाने से क्या होता है?
  1. बच्चे प्रसन्न होते हैं
  2. बच्चे अनुशासित रहते हैं
  3. बच्चों की कल्पना शक्ति का विकास होता है
  4. बच्चे एकाग्र चित्त होकर शांत बैठे रहते हैं

उत्तर – (10 ) बच्चों की कल्पना शक्ति का विकास होता है

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top