MPTET 2023 VERG-1 NEW VACANCY :मध्यप्रदेश में उच्च माध्यमिक शिक्षक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, इसके अनुसार वर्ग 1 चयन परीक्षा के लिए विभाग की ओर से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है| जानिए क्या है विभाग की ओर से जारी परीक्षा रूल बुक डिटेल ,
मध्य प्रदेश में अभी हाल ही में उच्च माध्यमिक शिक्षकों की पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी, एवं इसके पूर्व वर्ष 2018 में आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस नई MP TET 2023 VARG -1 NEW VACANCY परीक्षा में शामिल हो सकते हैं| मध्यप्रदेश में शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में नए बदलाव के अनुसार अब अभ्यर्थियों को पहले पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी| क्योंकि 2018 में उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को नई पात्रता परीक्षा देने की कोई जरूरत नहीं है | और अब जो यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, यह एक चयन परीक्षा होगी|
उच्च माध्यमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है|सरकार की ओर से चयन परीक्षा के लिए नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है . इसके अनुसार उच्च माध्यमिक शिक्षकों के 8720 पदों पर भर्ती होनी है| इनमें से स्कूल शिक्षा विभाग के 7591 पद और जनजाति कार्य विभाग 1129 पद होंगे |
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने परीक्षा के संबंध में दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं| इससे अब तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है| शेड्यूल जारी होने के बाद विद्यार्थी अपनी तैयारी में कड़ी मेहनत के साथ जुड़ जाए|
इस तारीख से भर सकेंगे आवेदन:
- आवेदन शुरू होने की तारीख- 18 -05 -2023
- आवेदन करने की आखिरी तारीख-01 -06 -2023
- आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम दिनांक-06 -06 -2023
- परीक्षा शुरू होने की तारीख-2 अगस्त 2023
आवेदन पत्र भरने के लिए शुल्क:
- अनारक्षित जाति के अभ्यर्थियों के लिए एक प्रश्न पत्र के लिए शुल्क- 500 रूपए |
- मध्य प्रदेश के निवासियों के लिए-( अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन/अभ्यर्थियों के लिए एक प्रश्न पत्र के लिए-250 रूपए शुल्क लिया जाएगा|
आवेदन पात्रता शर्तें :
- कर्मचारी चयन मंडल भोपाल के द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा-2018 या 2023 में निर्धारित प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही इस चयन परीक्षा में शामिल हो सकेंगे |
- संबंधित विषय में द्वितीय श्रेणी स्नातकोत्तर उपाधि के साथ बी .एड . या उसके समकक्ष |
- संस्कृत पाठशाला के उच्च माध्यमिक शिक्षक (संस्कृत) संबंध में संस्कृत साहित्य/व्याकरण आदि में मान्यता प्राप्त संस्थान/ विश्वविद्यालय से द्वितीय श्रेणी में आचार्य उपाधि न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होगी | इसके अतिरिक्त B.Ed प्रशिक्षित होना अनिवार्य होगा|
- अंकसूची/उपाधि (शैक्षणिक/व्यावसायिक) मान्यता प्राप्त संस्थान के ही मान्य होंगे | इसके अतिरिक्त अन्य समस्त प्रमाण पत्र राज्य शासन द्वारा अभिविहित सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए गए प्रमाणपत्र ही स्वीकार होंगे | यह दायित्व पूरी तरह से अभ्यर्थी का होगा |
आयु सीमा:
- न्यूनतम 21 वर्ष होगी |
- अधिकतम आयु सीमा-अनारक्षित पुरुष-40
- अनारक्षित महिला-45
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/महिला /पुरुष दिव्यांगजन- 45
- न्यूनतम एवं अधिकतम आयु की गणना 01 -01 – 2023 के आधार पर की जाएगी | एवं आरक्षण एवं आयु संबंधी छूट केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही दी जाएगी |
केटेगरी वार आरक्षण :
- महिलाओं के लिए 50% सीटें आरक्षित होंगी |
- अतिथि शिक्षकों को भी 25% सीटें आरक्षित होंगी |
- ओबीसी को भर्ती प्रक्रिया में 27% आरक्षण दिया जाएगा |
- अनुसूचित जनजाति के लिए 20 % सीट आरक्षित
- अनुसूचित जाति के लिए 16% आरक्षण
- आर्थिक रूप से कमजोर (EWS ) 10 प्रतिशत आरक्षण
क्या रहेगा उत्तीर्ण प्रतिशत:
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/दिव्यांगजन/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ लिए- 40% अंक उत्तीर्ण अंक होंगे|
- अन्य – 50% उत्तीर्ण अंक |
उच्च माध्यमिक शिक्षक वेतनमान:
- न्यूनतम वेतन-36200+ महंगाई भत्ता
परीक्षा योजना एवं प्रश्नपत्र:
- सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे|
- चयन परीक्षा हेतु प्रत्येक प्रश्न पत्र 100 अंक का होगा, परीक्षा अवधि 2 घंटा होगी |
- चयन परीक्षा के सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ ) प्रकार के होंगे| जिनके चार विकल्प होंगे, इनमें से एक विकल्प सही होगा|
- एक प्रश्न एक अंक का होगा| प्रश्नपत्र 100 अंक का होगा एवं इस प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे |