5 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने MPPSC Exam 2023 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है| मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले समस्त उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से परीक्षा पात्रता की शर्तें, आवेदन प्रक्रिया, और पदों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
MPPSC Exam 2023: म.प्र. राज्य सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना जारी कर दी गई है| मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज 5 सितंबर को विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई जिसमें ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 22 सितंबर 2023 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2023 तक इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| इस परीक्षा का आयोजन 17 दिसंबर 2023 को राज्य के विभिन्न परीक्षा सेंटरों पर किया जाएगा|
MPPSC Exam 2023: म.प्र. राज्य सेवा परीक्षा 2023 की अधिसूचना हुई जारी
विभाग | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग(MPPSC ) |
एग्जाम का नाम | राज्य सेवा परीक्षा 2023(MPPSC Exam-2023) |
अधिसूचना कब जारी हुई | 5 सितंबर 2023 |
आवेदन शुरू होने की तारीख | 22 सितंबर 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 अक्टूबर 2023 |
प्रवेश पत्र कब जारी होंगे | 8 दिसंबर 2023 |
परीक्षा की तारीख | 17 दिसंबर 2023 |
पदों की कुल संख्या | 227 |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://mppsc.mp.gov.in/ |
MPPSC Exam 2023:किस पद पर कितनी पोस्ट है-
राज्य प्रशासनिक सेवा उप जिला अध्यक्ष | 27 |
उप-पुलिस अधीक्षक | 22 |
अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त | 17 |
विकास खंड अधिकारी | 16 |
नायब तहसीलदार | 3 |
आबकारी उप निरीक्षक | 3 |
मुख्य नगरपालिका अधिकारी | 17 |
सहकारी निरीक्षक | 122 |
टोटल पद | 227 |
MPPSC Exam 2023: शिक्षा पात्रता-
इस परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/कॉलेज या संस्थान से ग्रेजुएट या समकक्ष होना अनिवार्य है| विस्तार से शैक्षणिक योग्यता जानने के लिए विभाग की वेबसाइट पर अधिसूचना देखें|
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के लिए आयु पात्रता-
आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों की आयु किस से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए| एवं विभिन्न कैटेगरी के लिए आयु सीमा में छूट, एवं अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा पात्रता के लिए विभाग द्वारा जारी अधिसूचना का अध्ययन करें|
- आयु की गणना 1 जनवरी 2024 के संदर्भ में की जाएगी|
- अभ्यर्थियों की आयु की गणना हेतु, वही तिथि मान्य होगी जो अभ्यर्थी की दसवीं (High School) की अंकसूची में अंकित होगी|
- इसलिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र में दसवीं कक्षा की अंकसूची में उल्लेखित नाम, पिता का नाम, तथा जन्मतिथि का ही उल्लेख करें|
आवेदन कैसे करें-
प्रतियोगी छात्रों को आवेदन करने के लिए विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 30 अक्टूबर 2023 तक आवेदन कर सकते हैं| या किसी ऑनलाइन कंप्यूटर पोर्टल पर जाकर भी आवेदन कर सकते हैं|
निष्कर्ष: इस लेख का उद्देश्य केवल आप तक सूचना पहुंचना मात्र है| भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सटीक एवं सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको भर्ती से संबंधित सभी पात्रता मापदंड के नियम, एवं परीक्षा सिलेबस की संपूर्ण जानकारी आपको विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को पढ़कर ही होगी|
इसे भी पढ़ें : जानें भारत के महत्वपूर्ण बांधों से संबंधित सामान्य ज्ञान की पूरी जानकारी