India Important National Park: भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान पर व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी पढ़िए

India Important National Park: भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान पर व्याख्या सहित प्रश्नोत्तरी पढ़िए

National Park :आज के इस लेख में हम भारत के महत्वपूर्ण प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यानों पर विस्तार पूर्वक प्रश्न उत्तरों को जानेंगे| सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित प्रश्न अवश्य ही पूछे जाते हैं| इसके अंतर्गत कौन सा राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है, स्थापना वर्ष, एवं विशेषताएं आदि सम्मिलित है|

प्रश्न . भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?

उत्तर -जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क

जिम कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है, इसे 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हेली National Park  के रूप में स्थापित किया गया था| यह उत्तराखंड के नैनीताल जिले में रामनगर के पास स्थित है| इसका नाम जिम कार्बेट के नाम पर रखा गया था, जिन्होंने इसकी स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| और बाद में इसका नाम बदलकर उन्हीं के नाम जिम कार्बेट पार्क कर दिया गया|

टाइगर प्रोजेक्ट पहल के तहत आने वाला यह पहला National Park था| यह रामगंगा की पातलीदून घाटी में 1318 .54 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है| यह एक गौरवशाली पशु विहार है|

प्रश्न . सुलतानपुर नेशनल पार्क कहां स्थित है?

उत्तर -गुड़गांव

सुलतानपुर नेशनल पार्क भारत का एक सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य है| यह हरियाणा राज्य के गुड़गांव जिले में सुल्तानपुर गांव में स्थित है| जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से 50 किलोमीटर, गुड़गांव से 15 किलोमीटर दूर है| इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल 142.52 हेक्टेयर है |

सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभयारण्य को वर्ष 1972 में वाटर बर्ड रिजर्व पक्षी अभ्यारण के रूप में स्थापित किया गया था| बाद में इसे वर्ष 1991 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया| पहले यह केवल पक्षी विहार ही था| यह साइबेरियन सारस के लिए प्रसिद्ध है|

प्रश्न . दुधवा राष्ट्रीय उद्यान किस प्रदेश में स्थित है?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित संरक्षित वन क्षेत्र है| इस का कुल क्षेत्रफल 490 वर्ग किलोमीटर है| यह भारत और नेपाल की सीमाओं से लगे विशाल वन क्षेत्र में फैला है| यह उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा एवं समृद्ध जैव विविधता वाला क्षेत्र है| यह राष्ट्रीय उद्यान बाघ और बारहसिंघा के लिए विश्व प्रसिद्ध है|

राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना वर्ष 1958 में की गई, एवं इसे वर्ष 1977 में राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा दिया गया| जिसे बाद में वर्ष 1987 में टाइगर प्रोजेक्ट में शामिल किया गया |

प्रश्न . केरल का पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभ्यारण किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर -जंगली हाथियों के लिए

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव अभयारण्य भारत में केरल राज्य के इडुकी और पथानामथिट्ठ जिले में स्थित है| यह एक हाथी रिजर्व और एक बाघ अभयारण्य के रूप में उल्लेखनीय है| इसके अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र 925 किलोमीटर क्षेत्र को शामिल किया गया है| इसे 1982 में पेरियार नेशनल पार्क के रूप में दर्ज किया गया है|

प्रश्न . सोनितपुर हाथी रिजर्व किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -असम राज्य

असम राज्य में और भी हाथी रिजर्व है-सोनितपुर हाथी रिजर्व, देहांग पटकाई हाथी रिजर्व, काजीरंगा हाथी रिजर्व, धनश्री हाथी रिजर्व, चिरंग रिपु हाथी रिजर्व |

प्रश्न . दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में

राष्ट्रीय उद्यान भारत देश में जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर स्थित है, यह उद्यान हंगुल या कश्मीरी हिरण के घर के तौर पर जाना जाता है| इस उद्यान की स्थापना 1981 में हुई थी| यह 141 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है| इस उद्यान में महत्वपूर्ण वन्य जीव प्रजातियां पाई जाती है जैसे-

हिम तेंदुआ, तेंदुआ, काला भालू, भूरा भालू, जंगली बिल्ली, कस्तूरी मृग, हिमालयी मार्मोट , सीरो और लाल लोमड़ी, पक्षियों में तीतर के कोकलास, और मोनल, बुलबुल,मिनीवेट , बार्ड वल्चर, सुनहरे चील , आदि |

प्रश्न . संकटापन्न समुद्री कछुए ओलिव रिडले का विश्व में सबसे बड़ा समुचच्य  कहां पाया जाता है पाया जाता है?

उत्तर -उड़ीसा राज्य में गाहिरमाथा तट पर

हर साल ओडिशा के गहिरमाथा समुद्री तट पर विश्व के सबसे छोटे समुद्री कछुए ओलिव रिडले अंडे देने आते हैं| ओडिशा के गाहिरमाथा तट पर पहले ही बड़े पैमाने पर ओलिव रिडले कछुओं के प्रजनन की शुरुआत हो चुकी है|

ओलिव रिडले समुद्री कछुओं को ‘प्रशांत ओलिव रिडले समुद्री कछुओं के नाम से भी जाना जाता है|

प्रश्न . सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान राजस्थान के किस जिले में स्थित है?

उत्तर -अलवर

सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान भारत में राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है| यह भारत के बाघ संरक्षित अभ्यारण्यों  में से एक है|यह अभ्यारण्य 1958 में बनाया गया था | इसके विकास के लिए वन्यजीव कोष भी सहायता प्रदान कर रहा है|

प्रश्न . विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कीबुल लामजाओ किस राज्य में स्थित है?

उत्तर -मणिपुर

कीबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान भारत में मणिपुर राज्य के विष्णुपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है| यह पूर्वोत्तर भारत में 40 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है| एवं यह मणिपुर की विश्व प्रसिद्ध लोकतक झील का एक अभिन्न हिस्सा है| इसकी स्थापना 28 मार्च 1977 को की गई थी|

इसे भी पढ़ें : Important Rivers in India: जानिए भारत में बहने वाली प्रमुख नदियों के बारे में पूरी जानकारी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top