Daily Current Affairs in Hindi| डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी

Current Affairs in Hindi: Daily Current Affairs in Hindi| डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी:

दोस्तों लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में Daily Current Affairs in Hindi पर सवाल पूछे जाते हैं| अगर आप प्रतियोगी छात्र हैं, तो आप को नियमित रूप से डेली   समसामयिक प्रश्नों का अध्ययन जरूर करना चाहिए| क्योंकि किसी भी एग्जाम में दैनिक समसामयिक मुद्दों पर अधिकतर प्रश्न पूछे जाते हैं| विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं जैसे-RRB,NTPC, SSC,BANK,MPPSC,UPSC,MPPOLICE, एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आजकल करेंट अफेयर्स विषय पर सवाल पूछे जा रहे है |

यदि आप चाहतें किसी भी परीक्षा में आपकी असफलता का कारण ये दैनिक समसामयिक घटनाएं ना बने, तो इसके लिए आपको रोजाना घटित होने वाली घटनाओं से अप टू डेट रहने की जरूरत है| क्योंकि यहां से परीक्षाओं में पूछे जाने वाले सवाल बड़े आसान होते हैं, लेकिन आपको इन बातों का पता ना होने के कारण परीक्षा में यही रोजमर्रा की जिंदगी में देश दुनिया में घटित होने वाली घटनाओं पर जब प्रश्न बनाकर सवाल पूछे जाते हैं| तो आप इनका जवाब नहीं जानते, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है, यदि तुम डेली समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों से अवगत होते तो आपके यह प्रश्न परीक्षा में आसानी से बन सकते थे|

लेकिन समाचार पत्रों, न्यूज़ चैनलों आदि को पढ़ने देखने मैं आपका ज्यादा समय व्यतीत होता है, इसलिए हम यहां आपके समय की बचत करने और इस विषय की आपको पूरी जानकारी देने के लिए नियमित रूप से न्यूज़ चैनलों, एवं विभिन्न समाचार पत्रों से परीक्षा उपयोगी महत्वपूर्ण सामग्री छांट कर वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के माध्यम से उपलब्ध करवाते हैं| ताकि आप लोग कम समय में इस विषय पर अपनी मजबूत पकड़ बना सकें|

Daily Current Affairs in Hindi: 24 अगस्त 2023

प्रश्न. हाल ही में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के 69 वें संस्करण की घोषणा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे मिला?

उत्तर -रॉकेट्री द नांबी

प्रश्न. दक्षिण अफ्रीका में आयोजित ब्रिक्स के 15 वें शिखर सम्मेलन में कौन से नए देशों को संगठन में जोड़ने का फैसला हुआ?

उत्तर -अर्जेंटीना, मिस्र, इथोपिया, ईरान, सऊदी अरब ,और UAE

प्रश्न. हाल ही में ई गवर्नेंस पर 26 वा राष्ट्रीय सम्मेलन कहां आयोजित हुआ?

उत्तर -इंदौर में

प्रश्न. हाल ही में B20 समिट इंडिया 2023 का आयोजन कहां हुआ?

उत्तर -नई दिल्ली में

प्रश्न. हाल ही में मराठी सिनेमा में प्रसिद्ध किस अभिनेत्री का 24 अगस्त 2023 को निधन हुआ है?

उत्तर -सीमा देव

प्रश्न. हाल ही में सीआरपीएफ ने सुरक्षा के उद्देश्य से किस स्वदेशी सॉफ्टवेयर को अपनाया है?

उत्तर -कंप्यूटरीकृत मनोवैज्ञानिक स्क्रीनिंग सिस्टम(COPSYSS)

प्रश्न. हाल ही में जारी पोषण जागरूकता सूचकांक 2023 में कौन सा राज्य शीर्ष पर रहा?

उत्तर -पंजाब

प्रश्न. हाल ही में chandrayaan-3 के लैंडिंग लाइव वीडियो को दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया, कितनी बार?

उत्तर -80 लाख से अधिक

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार ने पाठ्यक्रम में एनसीईआरटी द्वारा हटाए गए अंशो को जोड़ने हेतु अतिरिक्त पुस्तकों का अनावरण किया?

उत्तर -केरल

प्रश्न. हाल ही में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण रिपोर्ट 2023 में कौन सा शहर पहले स्थान पर आया?

उत्तर -इंदौर

प्रश्न. हाल ही में केंद्र सरकार ने किस अनुसंधान के कामकाज की समीक्षा के लिए एक समिति का गठन किया?

उत्तर -रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

Daily Current Affairs in Hindi: 23 अगस्त 2023

प्रश्न. हाल ही में कौन सा देश चांद के दक्षिणी ध्रुव पर अंतरिक्ष यान भेजने वाला प्रथम देश बन गया है?

उत्तर -भारत

प्रश्न. भारत ने मिशन चंद्रयान-3 कब लांच किया था?

उत्तर -14 जुलाई

प्रश्न. भारत के अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की सतह पर कब सॉफ्ट लैंडिंग की?

उत्तर -23 अगस्त 2023 ( 6.04 बजे )

प्रश्न. राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा पहला ABDM माइक्रोसाइट कहां शुरू किया गया है?

उत्तर -मिजोरम की राजधानी आइजोल में

प्रश्न. हाल ही में इस्मार्ट e-mobility का अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर -मनोज कोहली

प्रश्न. हाल ही में अफ्रीका में उत्पादन करने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी कौन सी बनी है?

उत्तर -वन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

प्रश्न. हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम ने किसानों को कृषि के बारे में शिक्षित करने के लिए कहा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया?

उत्तर -गाजियाबाद और मेरठ जिलों में

प्रश्न. सिंगापुर की बीओसी एविएशन ने भारत की किस बड़ी एयरलाइन कंपनी के साथ वित्तपोषण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?

उत्तर -इंडिगो एयरलाइन

प्रश्न. हाल ही में सीमा सड़क संगठन ने दुनिया की नई सबसे ऊंची मोटर योग्य सड़क का निर्माण कहां शुरू किया है?

उत्तर -लद्दाख

प्रश्न. हाल ही में NAAC मूल्यांकन में किस विश्वविद्यालय को देश का प्रथम श्रेणी विश्वविद्यालय घोषित किया है?

उत्तर -मद्रास विश्वविद्यालय

प्रश्न. हाल ही में किस आयोग ने बैंक धोखाधड़ी पर सलाहकार बोर्ड का पुनर्गठन किया है?

उत्तर -केंद्रीय सतर्कता आयोग

प्रश्न. दुबई में आयोजित विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग के उद्घाटन दिवस पर भारत ने कौन सा पदक जीता है?

उत्तर -स्वर्ण पदक

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के लिए आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया?

उत्तर -हिमाचल प्रदेश

प्रश्न. राजस्थान के धौलपुर करोल रिजर्व को राजस्थान के पांचवें बाघ रिजर्व के रूप में किस ने मंजूरी दी है?

उत्तर -राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण(NTCA)

प्रश्न. चंद्रयान-3 प्रज्ञान किस संस्कृत भाषा का शब्द है, जिस का क्या अर्थ है?

उत्तर -बुद्धिमता

प्रश्न . भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रयान-3 जिस जगह लैंड हुआ है, उसकी पृथ्वी से कितनी दूरी है?

उत्तर -3 लाख 84 हजार किमी. लगभग

प्रश्न. जब चंद्रयान-3 का रोवर चंद्रमा की सतह पर चलेगा तो कौन सा चिन्ह चंद्रमा की सतह पर अंकित करेगा?

उत्तर -राष्ट्रीय ध्वज और इसरो का लोगो चिन्ह अंकित करेगा

प्रश्न. चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर की स्पीड कितनी होगी?

उत्तर -1 सेमी./सेकण्ड

प्रश्न. Chandrayaan-3 मिशन में लगभग कितने रुपए की लागत आई है?

उत्तर -615 करोड़

प्रश्न. वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 के रोवर और लैंडर की कार्य करने की क्षमता कितने दिनों की निर्धारित की है?

उत्तर -पृथ्वी के 14 दिन या चंद्रमा का एक दिन

प्रश्न. दास व्यापार की स्मृति और उसके उन्मूलन के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर -23 अगस्त

प्रश्न. हाल ही में UIDAI का अंशकालिक अध्यक्ष किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर -नीलकंठ मिश्रा

प्रश्न. चौथी G20 संस्कृति कार्य समूह की बैठक कहां आयोजित होगी?

उत्तर -वाराणसी

इसे भी पढ़ें : यहाँ पढ़िए भारत के नए संसद भवन से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Current Affairs in Hindi: Daily Current Affairs in Hindi| डेली हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी: 22 अगस्त 2023

प्रश्न. हाल ही में चुनाव आयोग ने किसे अपना नेशनल आइकॉन नियुक्त किया है?

उत्तर-क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर

प्रश्न . हाल ही में क्रिकेटर राहुल द्रविड़ किस प्रसिद्ध तेल कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने हैं?

उत्तर-BPCL (भारत पैट्रोलियम लिमिटेड)

प्रश्न . हाल ही में राष्ट्रीय सद्भावना दिवस कब मनाया गया?

उत्तर-20 अगस्त

प्रश्न . भारत का पहला 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस किस राज्य में खुला है?

उत्तर -कर्नाटक (बेंगलुरु)

प्रश्न. हाल ही में केंद्र सरकार ” मेरा बिल मेरा अधिकार” जीएसटी प्रोत्साहन योजना कब शुरू करने वाली है?

उत्तर -1 सितंबर

प्रश्न. देश के किस केंद्रीय मंत्री ने NCAP न्यू कार एसेसमेंट प्रोग्राम शुरू किया है?

उत्तर -नितिन गडकरी

प्रश्न . हाल ही में जारी आईसीसी पुरुष T20 प्लेयर रैंकिंग 2023 में किस खिलाड़ी ने प्रथम स्थान बरकरार रखा है?

उत्तर -सूर्यकुमार यादव

प्रश्न. अभी हाल ही में डीआरडीओ( DRDO) के किस पूर्व महानिदेशक का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है?

उत्तर -डॉ. वी.एस.अरुणाचलम

प्रश्न. भारत ने वास्तविक समय में बाढ़ अपडेट के लिए किस एप को लांच किया है?

उत्तर -फ्लडवाच

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द कर अपनी नई राज्य शिक्षा नीति बनाने का फैसला किया है?

उत्तर -कर्नाटक

प्रश्न. गोंड समुदाय के लिए हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा  वनटांगिया ग्राम प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है?

उत्तर -उत्तर प्रदेश

प्रश्न. हाल ही में किस विभाग ने ” राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा वितरण आकलन का पांचवां संस्करण जारी किया है?

उत्तर -प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग

प्रश्न. हाल ही में क्वाड देशों के नौसैनिक अभ्यास ” मालाबार” का कौन सा संस्करण संपन्न हुआ है?

उत्तर -27 वां

प्रश्न. हाल ही में डीटीएच सेवाओं के लाइसेंस शुल्क और नीति मामलों पर किसने सिफारिशें जारी की है?

उत्तर -भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण

प्रश्न. हाल ही में एमपी के सीएम और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किस हवाई अड्डे का शिलान्यास किया है?

उत्तर -दतिया हवाई अड्डा(21 अगस्त 2023)

प्रश्न. हाल ही में टाटा प्रोजेक्ट के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद से किसने इस्तीफा दिया है?

उत्तर -संदीप नवलखे

प्रश्न. हाल ही में किस बीमा कंपनी द्वारा अपने ग्राहकों की समस्याओं को सुलझाने के लिए ” इनबॉउंड संपर्क केंद्र” शुरू किया गया?

उत्तर-एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस

प्रश्न. हाल ही में कौन सा हवाई अड्डा “डीजी यात्रा” शुरू करने वाला पूर्वोत्तर का पहला हवाई अड्डा बन गया है?

उत्तर -गोपीनाथ बोर्दोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(गुवाहाटी,असम)

प्रश्न. हाल ही में श्रीनगर का कौन सा गार्डन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में शामिल हुआ है?

उत्तर -टयूलिप गार्डन

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य ने G20 देशों के वित्त और स्वास्थ्य मंत्रियों की संयुक्त बैठक की मेजबानी की?

उत्तर-गुजरात

प्रश्न. हाल ही में देश के किस मंत्रालय ने विवाह पर्यटन अभियान शुरू किया है?

उत्तर -पर्यटन मंत्रालय

प्रश्न. कौन सा देश भारत के जन औषधि केंद्र मॉडल का अनुकरण करना चाहता है?

उत्तर -इंडोनेशिया

प्रश्न. किस राज्य सरकार द्वारा जन्माष्टमी उत्सव पर”प्रो गोविंदा ” प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी?

उत्तर -महाराष्ट्र सरकार

प्रश्न. हाल ही में कन्याकुमारी के मैटी केले को GI (भौगोलिक संकेतक) टैग मिला है, यह किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर -तमिलनाडु

प्रश्न. हाल ही में विश्व मानवतावादी दिवस कब मनाया गया?

उत्तर -19 अगस्त

प्रश्न. हाल ही में किस राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए ” अबुआ आवास” योजना शुरू की गई?

उत्तर -झारखंड

इसे भी पढ़ें : जानें भारत के महत्वपूर्ण बांधों से संबंधित सामान्य ज्ञान की पूरी जानकारी

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top