Current Affairs 20 September 2023: टॉप 20 वन लाइन करेंट अफेयर्स क्विज़ इन हिंदी

Current Affairs 20 September 2023: टॉप 20 वन लाइन करेंट अफेयर्स क्विज़ इन हिंदी

आज हमने  Current Affairs 20 September 2023 के वन लाइन क्विज प्रस्तुत किये है,जिसमें आपको होयसल मंदिर समूह यूनेस्को धरोहर में शामिल , पेंगुइन रेंडम हाउस के नए सीईओ निहार मालवीय, महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति वंदन अधिनियम आदि शामिल है| हम प्रतियोगी एग्जाम के मद्देनजर प्रतिदिन समसामयिक मुख्य समाचार प्रकाशित करते हैं|

अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं, और Daily Current Affairs 2023 in Hindi विषय पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हो| तो यहां आपको डेली भारत तथा विश्व से संबंधित उन मुख्य समाचार का सारांश पढ़ने को मिलेगा| जो आपकी Competitive Exam में पूछे जा सकतें है|

Current Affairs 20 September 2023: टॉप 20 वन लाइन करेंट अफेयर्स क्विज़ इन हिंदी

1. चेक गणराज्य के जैकब वाडलेज्च में आयोजित डायमंड लीग 2023 के फाइनल में नीरज चोपड़ा कौन से स्थान पर रहे- दूसरे |

2. दक्षिण अफ्रीका के जोहांसबर्ग में 3 साल बाद गांधी पदयात्रा का 35 वा संस्करण कब आयोजित किया गया- 18 सितंबर 2023 |

  • गांधी पदयात्रा की 6 किलोमीटर की पद दूरी में 2000 से अधिक लोग शामिल हुए| यह यात्रा महात्मा गांधी की विरासत और दक्षिण अफ्रीका में उनके योगदान के सम्मान में आयोजित की जाती है

3. राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ जी ने कितने प्रतिशत महिला सांसदों के साथ उपाध्यक्ष का पैनल गठित किया-50 प्रतिशत |

4. हाल ही में कर्नाटक के किन स्थलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है – होयसल मंदिर समूह |

  • कर्नाटक में बेलूर, हलेबिड , और सोमनाथपुरा के होयसल मंदिर समूह भारत का 42 वां यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बना
  • इस मंदिर समूह का निर्माण 11 वीं से 14 वीं शताब्दी के बीच होयसल राजवंश के समय हुआ था|
  • जबकि इन स्थलों की घोषणा के 1 दिन पहले पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर में शामिल किया है|

5. हाल ही में किस भारतीय मूल के व्यक्ति को पेंगुइन रेंडम हाउस का सीईओ नियुक्त किया गया है-निहार मालवीय |

  • निहार मालवीय 1 जनवरी 2023 से पेंगुइन रेंडम हाउस के कार्यकारी सीईओ के पद पर है , जिन्हें अब सीईओ के रूप में स्थाई नियुक्त किया गया|
  • पेंगुइन रेंडम हाउस न्यूयॉर्क स्थित अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन समूह है|

6. हाल ही में भारत की जी -20 प्रेसिडेंसी पर किसने ‘ पीपुल्स जी -20 ” ई -बुक का अनावरण किया है-अपूर्व चंद्रा

  • अपूर्व चंद्रा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव है|
  • इस पुस्तक में तीन भाग हैं, जिसमें संपूर्ण g20 शिखर सम्मेलन से संबंधित जानकारी है| इसका पहला भाग 9 -10 सितंबर 2023 को नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन के बारे में पूरी जानकारी है|

7. हाल ही में IREDA ने परियोजनाओं के वित्त पोषण हेतु किस बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया- बैंक ऑफ महाराष्ट्र

8. KVIC ने खादी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए तीन समझौता ज्ञापन पर किसके साथ हस्ताक्षर किए हैं-प्रसार भारती, NBCC इंडिया लिमिटेड, और डिजिटल इंडिया कारपोरेशन

9. भारतीय नौसेना के सेमिनार स्वालंबन का दूसरा संस्करण कब आयोजित किया जाएगा-अक्टूबर 2023

10. रक्षा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और उद्योग सहयोग पर भारत मलेशिया संयुक्त उप-समिति की दसवीं बैठक 18 सितंबर 2023 को कहां आयोजित की गई-नई दिल्ली

11. हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल द्वारा तटीय सुरक्षा के लिए कौन सा अभ्यास आयोजित किया गया-“ऑपरेशन सजग”

  • भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 18 सितंबर 2023 को पश्चिमी तट पर अभ्यास “ऑपरेशन सजग” आयोजित किया गया|
  • इस अभ्यास का उद्देश्य समुद्र में मछली पकड़ने वाली सभी नौकाओं और शिल्पों के दस्तावेजों, और चालक दल के अनुमति प्रमाण की जांच और सत्यापन करना था|

12. हाल ही में किस केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के सफदरजंग हवाई अड्डे पर एकीकृत कार्यालय परिसर ” उड़ान भवन” का उद्घाटन किया-केंद्रीय नागरिक उड्डयन और इस्पात मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया

13. हाल ही में भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने अपने बेड़े में किन दो विमानों को शामिल किया है- B-360 |

14 . आज ही के दिन 19 सितंबर 2023 को दुनिया की पहली सुंदरी प्रतियोगिता बेल्जियम में किस वर्ष आयोजित की गई थी-1888 |

15. हाल ही में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महिला आरक्षण विधेयक लोकसभा में कब पेश किया गया-19 सितंबर 2023

16. किस केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पेश किया-केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

  • महिला आरक्षण विधेयक का नाम ” नारी शक्ति वंदन अधिनियम” है , इसे पारित होने के बाद लोकसभा में महिलाओं की सीटों की संख्या 181 हो जाएगी|

17. 19 सितंबर 2023 को हिमाचल प्रदेश के किस जिले में रिक्टर पैमाने पर 2.1 तीव्रता का हल्का भूकंप दर्ज किया गया-चंबा जिला |

  • हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में रात करीब 9. 15 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और भूकंप 5 किमी. की गहराई पर आया|

18 . हाल ही में किस राज्य ने अपनी नई राज्य शिक्षा नीति 2023 लागू करने का फैसला किया- पश्चिम बंगाल

19. शांतिनिकेतन भारत का विश्व धरोहर सूची में शामिल होने वाला कौन से नंबर का स्थल है -41 वां |

  • शांतिनिकेतन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित है|
  • शांतिनिकेतन की स्थापना रविंद्र नाथ टैगोर के पिता देवेंद्र नाथ टैगोर ने 1863 में एक आश्रम के रूप में की थी|
  • 1921 में रविंद्र नाथ टैगोर ने यहां विश्व भारती की स्थापना की थी|

20 हाल ही में किस पुरस्कार की राशि बढ़ा दी गई है-नोबेल पुरस्कार

इसे भी पढ़ें : 19 September 2023 Current Affairs: टॉप 20 करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top