19 September 2023 Current Affairs: टॉप 20 करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

19 September 2023 Current Affairs: टॉप 20 करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

आज हमने  19 September 2023 Current Affairs के वन लाइन क्विज प्रस्तुत किये है,जिसमें आपको ‘ अद्वैत लोक,G20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप की चौथी और अंतिम बैठक, संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार आदि के बारें में पढने को मिलेगा| हम प्रतियोगी एग्जाम के मद्देनजर प्रतिदिन समसामयिक मुख्य समाचार प्रकाशित करते हैं|

अगर आप एक प्रतियोगी छात्र हैं, और Daily Current Affairs 2023 in Hindi विषय पर मजबूत पकड़ बनाना चाहते हो| तो यहां आपको डेली भारत तथा विश्व से संबंधित उन मुख्य समाचार का सारांश पढ़ने को मिलेगा| जो आपकी Competitive Exam में पूछे जा सकतें है|

19 September 2023 Current Affairs: Daily Current Affairs 2023 in Hindi

आज आप इस लेख के माध्यम से Today Current Affairs से सम्बंधित 19 सितम्बर 2023 की निम्न मुख्य समाचार सुर्ख़ियों को पढेंगें|

1.’ अद्वैत लोक’ संग्रहालय मध्यप्रदेश में किस पर्वत पर स्थित है-मांधाता पर्वत

2. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 21 सितंबर को ओमकारेश्वर में आदि गुरु शंकराचार्य की कितने फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे-108 फीट |

3. हाल ही में किस राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना का शुभारंभ किया है-मध्य प्रदेश

4. सितंबर 2023 में बिहार के निशानेबाज गौरव भारती ने राष्ट्रीय स्तर के 32 वें जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कौन सा पदक जीता है-स्वर्ण पदक

5. हाल ही में जीबी मावलंकर निशानेबाजी प्रतियोगिता कहां आयोजित हुई-पश्चिम बंगाल

6. हाल ही में सितंबर 2023 में कला, संगीत और अभिनय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिए गए संगीत नाटक अकादमी अमृत पुरस्कार में बिहार के कितने कलाकार शामिल हैं- 4

  • उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 17 सितंबर को बिहार के सुमन कुमार, भरत सिंह भारती, गणेश प्रसाद सिन्हा और रघुवीर मलिक सहित देशभर के 84 कलाकारों को सम्मानित किया है|
  • बिहार के सुमन कुमार को नाट्य अभिनय के क्षेत्र में यह पुरस्कार प्रदान किया गया| यह आकाशवाणी पटना से भी जुड़े हुए हैं, तथा दूरदर्शन में समाचार वाचक भी रहे हैं|
  • वही दरभंगा जिले के रघुवीर मलिक को हिंदुस्तानी संगीत में ध्रुपद गायकी के लिए सम्मानित किया|
  • भोजपुर जिले के भरत सिंह भारती को लोक संगीत के लिए यह पुरस्कार दिया गया|
  • नवादा जिले के गणेश प्रसाद सिन्हा को प्रदर्शन कला के क्षेत्र में समग्र योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया|
  • यह पुरस्कार भारत के 75 वर्ष से अधिक आयु के उन कलाकारों को दिया गया है, जिन्हें अब तक कोई राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त नहीं हुआ है| पुरस्कार स्वरूप ताम्रपत्र अंगवस्त्रम तथा ₹100000 की नगद राशि दी गई|

7. हाल ही में उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में जनपद मऊ के विधानसभा क्षेत्र-घोसी से निर्वाचित विधायक सुधाकर सिंह को किसने विधानसभा सदस्यता की शपथ दिलाई है-उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने 

8. भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 का फाइनल मैच कहां हुआ , जिसमें भारत 10 विकेट से विजयी हुआ-कोलंबो |

9. एशिया विश्व कप के फाइनल में भारत के खिलाफ श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई, जिसके जवाब में कितने ओवर में भारतीय टीम ने मैच अपने नाम कर लिया-6.1 |

10. एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में भारत के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर छह विकेट लिए|

11. भारत अब तक कुल कितनी बार एशिया कप का खिताब जीत चुका है-8 बार

12. आम नागरिकों से संवाद स्थापित करने के लिए व्हाट्सएप चैनल का उपयोग करने वाले पहले मुख्यमंत्री कौन है-योगी आदित्यनाथ|

13. किस प्रदेश में हाल ही में व्हाट्सएप के जरिए सीधे मुख्यमंत्री ऑफिस के साथ संवाद करने के लिए ‘ चीफ मिनिस्टर ऑफिस, ” उत्तर प्रदेश नाम से व्हाट्सएप चैनल की शुरुआत की गई है-उत्तर प्रदेश

14. हाल ही में झारखंड के हजारीबाग में स्थित विनोबा भावे विश्वविद्यालय का कौन सा स्थापना दिवस समारोह मनाया गया- 32वां |

15.बिहार के वर्तमान राज्यपाल हैं- सीपी राधाकृष्णन

16. हाल ही में उत्तराखंड के भारत तिब्बत सीमा से सटे उत्तरकाशी जिले के मुखवा , धराली और अन्य गावों में कौन सा त्योहार/मेला  मनाया गया- सेलकू

17. लोक नृत्य रासो और तांदी नृत्य के साथ भैलों खेलने की परंपरा किस राज्य से जुड़ी हुई है-उत्तराखंड

18. हाल ही में किस राज्य में “सायरोत्सव अर्की ” का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह मनाया जा रहा है-हिमाचल प्रदेश

19. केंद्रीय विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 18 सितंबर को किस हवाई अड्डे पर एकीकृत कार्यालय परिसर” उड़ान भवन” का उद्घाटन किया-सफदरजंग हवाई अड्डा नई दिल्ली

20. बीते दिनों मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए नौकायन के लिए किसे एकलव्य सम्मान दिया है-रितिका दांगी

  • रितिका दांगी राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ तहसील के ग्राम ताजपुरा में  पली-बढ़ी है |
  • रितिका ने वर्ष 2010 से 2022 के बीच विदेशों में अपने बेहतर प्रदर्शन से 9 मेडल जीते हैं| इसमें 5 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल है|
  • इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 85 से ज्याद पदक वह जीत चुकी है|
  • रितिका वर्तमान में भोपाल के नेशनल सेलिंग स्कूल में नौकायान का प्रशिक्षण ले रही है|

इसे भी पढ़ें : 18 September 2023 Current Affairs:टॉप हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी,18 Sep 2023

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top