आज के इस लेख में आप 17 September 2023 Current Affairs मुख्य समाचार को वन लाइन फार्मेट में जानेगें जो आगामी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी होगा| आप के समय की बचत के अनुरूप इस आर्टिकल में Daily Current Affairs के महत्वपूर्ण बिन्दुओं को शामिल किया गया है|
17 September 2023 Current Affairs: Daily Current Affairs in Hindi
आज के Current Affairs से जुड़े मुख्य सवाल इस प्रकार है-
- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 75 वर्ष से अधिक आयु के 84 कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी का अमृत पुरस्कार दिया गया|
- इंडियन बैंक ने बुनियादी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए “IB SAATHI ” की शुरुआत की है|
- हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड ने 14 सितंबर को एकीकृत वाणिज्यिक वाहन,ई-बस प्लांट स्थापित करने के लिए यूपी सरकार के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं|
- उत्तर प्रदेश में अशोक लीलैंड का यह पहला प्लांट होगा| अशोक लीलैंड अगले 18 महीनों में उत्तर प्रदेश में ई -बस यूनिट शुरू कर देगा|
- लोकप्रिय भारतीय गायिका कनिका कपूर लंदन में एशियन अचीवर्स अवार्ड पुरस्कारों में शामिल हुई|
- भारत, चीन, मलेशिया, और अमेरिका के वैज्ञानिकों की एक टीम मृत मकड़ियों को पकड़ने वाले हजारों में इस्तेमाल करने के अपने अध्ययन के लिए मैकेनिकल इंजीनियर श्रेणी में इस टीम ने आईजी नोबेल पुरस्कार जीता है|
- पूर्व एसबीआई प्रमुख रजनीश कुमार को मास्टरकार्ड इंडिया का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है|
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 वर्षों के लिए ई-कोर्ट परियोजना चरण-III को मंजूरी दे दी है|
- अभिनेता रितिक रोशन लुब्रिकेंट्स ब्रांड मोबिल के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किए गए|
- भारत की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनी NTPC लिमिटेड से सरकार को 1487 करोड़ का लाभ हुआ है|
- अगस्त महीने में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 10 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है|
- आरबीआई ने 4 सहकारी बैंकों पर नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया है-इनमें बेचाराजी नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड पर 2 लाख का जुर्माना, वाघोडिया अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 5 लाख का जुर्माना, वीरमगाम मर्केटाइल को -ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर 5 लाख का जुर्माना, बारामती सहकारी बैंक लिमिटेड पर 2 लाख का जुर्माना लगाया है|
- हाल ही में जमीनी स्तर पर क्रिप्टो अपनाने में भारत 154 देशों में पहले स्थान पर है जबकि नाइजीरिया दूसरे, एवं वियतनाम तीसरे स्थान पर है|
- 17 सितंबर को पूरी दुनिया में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस मनाया जाता है|
- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस 2023 का विषय है- ‘ एंगजिंग पेशेंटस फॉर पेशेंट सेफ्टी” है|
17 September 2023 Current Affairs: Daily Current Affairs in Hindi
- विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पहली बार मई 2019 में मनाया गया था|
- केंद्र सरकार ने कृषि आंकड़ों के प्रबंधन के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, यूनिफाइड पोर्टल फॉर एग्रीकल्चर स्टैटिसटिक्स (UPAg) लॉन्च किया है|
- राहुल नवीन को प्रवर्तन निदेशालय का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया गया है|
- नोबेल फाउंडेशन ने घोषणा की है कि 2023 के लिए नोबेल पुरस्कार $ 1 मिलियन तक बढ़ाया गया है|
- नोबेल फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष 10 दिसंबर को पुरस्कार संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है|
- ओजोन परत के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस मनाया जाता है|
- विश्व ओजोन दिवस 2023 का विषय-“मोंट्रियल प्रोटोकोल” ओजोन परत को ठीक करना और जलवायु परिवर्तन को कम करना है|
- वर्ष 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16 सितंबर को ओजोन परत की रोकथाम के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में घोषित किया था|
- यूके सरकार और भारतीय टाटा स्टील कंपनी के बीच पोर्ट टेल बोट स्टील प्लांट के लिए 500 मिलियन पाउंड का सौदा हुआ है|
- निपाह वायरस फैलने के कारण केरल में हाई अलर्ट घोषित|
- टाइम मैगजीन द्वारा जारी 2023 की विश्व की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल होने वाली इंफोसिस एकमात्र भारतीय कंपनी है|
- भारत के रक्षा मंत्रालय ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा निर्मित 12 Su -30 MKI लड़ाकू विमानों के अधिग्रहण को मंजूरी दी है|
- इंडिगो भारतीय फुटबॉल टीम के लिए आधिकारिक एयरलाइन बन गई है| इसके लिए इंडिगो की भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ 1 वर्ष की साझेदारी हुई है|
- हाल ही में गुजरात राज्य ने स्थानीय निकाय सीटों के लिए ओबीसी को 27% आरक्षण दिया है|
- मुंबई की आखरी डीजल से चलने वाली डबल डेकर बसें 15 सितंबर को रिटायर हो गई है| अब इनके स्थान पर BEST उपक्रम की ई बस सेवाएं चालू की जाएगी|
- वन वीक,वन लैब, के दौरान CSIR -NISCPR ने ” साइंस नॉलेज कन्वेंशन इवेंट का आयोजन किया है|
- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जयपुर राजस्थान से अखिल भारतीय स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत “स्वच्छता ही सेवा 2023 अभियान शुरू किया है|
- हाल ही में कोयला मंत्रालय GeM पोर्टल पर शीर्ष खरीद कर्ता के रूप में अग्रणी रहा है|
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पारंपरिक कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लांच की|
- ब्रिटेन ने आधिकारिक तौर पर रूस के वैगनर को आतंकवादी संगठन घोषित किया है|
- एयर इंडिया ने 16 हवाई अड्डे पर मेहमानों को व्यक्तिगत सहायता प्रदान करने के लिए ” प्रोजेक्ट अभिनंदन शुरू किया|
- प्रोजेक्ट अभिनंदन के अंतर्गत शामिल हवाई अड्डे हैं-अहमदाबाद, बेंगलुरु, कालीकट, चेन्नई, दिल्ली, गोवा, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, वाराणसी और विशाखापट्टनम शामिल है|
- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गृहणियों को सशक्त बनाने के लिए ” गृह आधार योजना शुरू की है|
- पीएम मोदी ने 7 सितंबर को द्वारका में ‘ यशोभूमि राष्ट्र को समर्पित की है|
- हाल ही में 15 सितंबर को प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को सम्मानित करने के लिए हर साल 15 सितंबर को भारत में राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस मनाया जाता है|
- यूपी सरकार ने 17 सितंबर से आयुष्मान भव अभियान शुरू कर रही है|
- हाल ही में ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्यमंत्री संपूर्ण पुष्टि योजना शुरू की है|
- स्विगी ने ‘चावथ ई -बाजार 2023″ लॉन्च करने के लिए गोवा सरकार के साथ साझेदारी की है|
- गोल फेस्ट कॉन्क्लेव 2023 में L &T फाइनेंस को भारत के प्रतिष्ठित ब्रांडों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है|
- 15-24 सितंबर तक वाराणसी में दिव्य कला मेला आयोजित किया जा रहा है|
इसे भी पढ़ें : 16 September 2023 Current Affairs in Hindi | डेली हिंदी करेंट अफेयर्स