नमस्कार दोस्तों हम प्रतियोगी छात्रों के लिए रोजाना करेंट अफेयर्स एवं सामान्य ज्ञान से सम्बंधित लेख लेकर आतें है,आज के इस लेख में हम भारत में प्रथम घटित घटनाओं पर महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी लेकर आयें है | ये घटनाएँ हाल ही के वर्षों में 2022-23 में भारत में हुए विकास कार्यों पर आधारित है |आजकल सभी सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं में दैनिक समसामयिकी एवं सामान्य ज्ञान से संबंधित सवाल अवश्य ही पूछे जाते हैं|
इन्हें हम भारत में प्रथम शुरू हुए विभिन्न योजनाओं के रूप में देख सकतें है ,या नागरिकों की सुख सुविधाओं के लिए सरकार द्वारा किये गए विकास कार्य मान सकतें है |देश के विकास के लिए सरकार एवं निजी फार्मों द्वारा देश में पहली बार शुरू हुए कार्य चाहे सूचना प्रोद्योगिकी से सम्बंधित हो या रक्षा क्षेत्र , इसे हम भारत में प्रथम हुए विकास कार्यों की श्रेणी में दर्ज करेंगे |
भारत में प्रथम घटनाओं पर वस्तुनिष्ट प्रश्न :
प्रश्न . हाल ही में पतली प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध किस देश ने लगाया है?
उत्तर . न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड पहला देश है, जिसने सुपरमार्केट से ताजा उत्पाद ले जाने के लिए पतली प्लास्टिक की थैलियों पर प्रतिबंध लगा दिया है| यह प्रतिबंध प्लास्टिक स्ट्रा और सिल्वरवेयर पर भी लागू है|
प्रश्न . अज्ञात शवों का डीएनए डेटाबेस तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर . हिमाचल प्रदेश
प्रश्न . भारत की पहली पानी के नीचे चलने वाली मेट्रो ट्रेन कहां चलाई गई है?
उत्तर . कोलकाता
कोलकाता से हावड़ा तक,भारत की पहली पानी के नीचे चलने वाली मेट्रो ट्रेन हुगली नदी के नीचे चलाई गई|
प्रश्न . दुनिया का पहला एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण और प्रजनन केंद्र भारत के किस राज्य में स्थापित किया गया है?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
यह विश्व का पहला जटायु एशियाई किंग गिद्ध संरक्षण केंद्र है, जो उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में स्थापित किया गया है|
प्रश्न .100 % विद्युतीकरण रेलवे नेटवर्क वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -हरियाणा
प्रश्न . भारत का पहला राज्य जिसने स्वास्थ्य का अधिकार बिल पारित किया?
उत्तर -राजस्थान
राइट टू हेल्थ लागू करने वाला देश का पहला राज्य राजस्थान बन गया है, यह बिल राज्य के प्रत्येक निवासी को स्वास्थ्य सेवाओं का मुफ्त लाभ उठाने का अधिकार देता है|
प्रश्न . क्षेत्रीय भाषा में निर्णय प्रकाशित करने वाला भारत का पहला हाईकोर्ट कौन है?
उत्तर -केरल हाई कोर्ट
केरल हाईकोर्ट ने क्षेत्रीय भाषा मलयालम में हाल ही में दो फैसले किए हैं, इसलिए केरल उच्च न्यायालय क्षेत्रीय भाषा में निर्णय प्रकाशित करने वाला पहला राज्य बन गया है|
प्रश्न . ग्रीन बांड जारी करने वाला पहला नगर निकाय कौन सा है?
उत्तर -इंदौर
इंदौर नगर निगम हरित बांड जारी करने वाला देश का पहला शहरी निकाय बन गया है, इस बांड के जरिए निगम की 244 करोड रुपए जुटाने की योजना है|
प्रश्न . उत्तर भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सोलर प्लांट कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर -चंडीगढ़
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा शहर को बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 23 जनवरी 2023 को 2 मेगावाट क्षमता वाले सोलर प्लांट का शुभारंभ किया गया है|
प्रश्न . लोकायुक्त विधेयक 2022 पारित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर -महाराष्ट्र
इस विधेयक प्रावधान के अनुसार मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई भी जांच शुरू करने से पहले लोकायुक्त को विधानसभा की मंजूरी लेनी होगी|
प्रश्न . वायु सेना में लड़ाकू इकाई की पहली महिला कमांडर बनने का गौरव किसने प्राप्त किया है?
उत्तर . शालिजा धामी
ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी को भारतीय वायु सेना ने पश्चिमी सेक्टर में अग्रिम लड़ाकू इकाई का कमांडर नियुक्त किया है| इस पद को प्राप्त करने वाली वह पहली महिला कमांडर होगी|
प्रश्न . वीरता पुरस्कार से सम्मानित होने वाली भारतीय वायुसेना(IAF) की पहली महिला अधिकारी कौन बनी है ?
उत्तर -विंग कमांडर दीपिका मिश्रा
प्रश्न . हाल ही में कौन पुरुष T20 क्रिकेट में पहली महिला ऑन-फील्ड अंपायर बनी है?
उत्तर -किम कोटन
प्रश्न . सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को संचालित करने वाली पहली महिला पायलट कौन बनी है?
उत्तर -सुरेखा यादव
एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव ने नई शुरू की गई, सेमी हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को संचालित करने वाली पहली महिला बन गई है|
प्रश्न . भारतीय सेना की बटालियन को संभालने वाली पहली महिला कौन बनी है?
उत्तर -कर्नल गीता राणा
कोर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक एंड मैकेनिकल इंजीनियर की कर्नल गीता राणा ने चीन के साथ पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में एक स्वतंत्र फील्ड कार्यशाला की कमान संभाली है, ऐसा करने वाली वह पहली महिला अधिकारी बन गई है|
प्रश्न . भारत का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम कहां खोला गया है?
उत्तर -हैदराबाद
हैदराबाद स्थित गोल्डसिका प्राइवेट लिमिटेड ने एक गोल्ड एटीएम स्थापित किया है, यह भारत और दुनिया का पहला रियल टाइम गोल्ड एटीएम है|
प्रश्न. उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किस शहर में भारत का पहला ‘ नाइट सफारी’ बनाने की घोषणा की गई है?
उत्तर -लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के कुकरैल जंगल में भारत का पहला नाईट सफारी और जैव विविधता पार्क बनाने की घोषणा की है|
प्रश्न . आंध्र प्रदेश राज्य के किस शहर में भारत का पहला लिथियम सेल निर्माण संयंत्र शुरू किया गया है?
उत्तर -तिरुपति
वर्तमान में इस संयंत्र की क्षमता प्रतिदिन 270 मेगा वाट प्रति घंटा की है|
प्रश्न . किस केंद्र शासित प्रदेश में भारत का पहला ‘ वर्चुअल स्कूल’ लॉन्च किया गया है?
उत्तर -दिल्ली
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा भारत के पहले डिजिटल स्कूल की शुरुआत की गई| इस स्कूल में सभी क्लासें ऑनलाइन होंगी,और रिकॉर्ड किए गए व्याख्यान भी ऑनलाइन शेयर किए जाएंगे|
प्रश्न . हाल ही में कौन ” एजुकेशन टाउनशिप” बनाने वाला भारत का पहला राज्य बना है?
उत्तर -उत्तर प्रदेश
राज्य में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेरिका की तर्ज पर एजुकेशन टाउनशिप परियोजना को मंजूरी प्रदान की है|
प्रश्न . किसे भारत का प्रथम कार्यात्मक रुप से साक्षर जिला घोषित किया गया है?
उत्तर -मंडला (मध्य प्रदेश)
वर्ष 2011 के सर्वेक्षण के अनुसार, मंडला जिले में साक्षरता दर 68%थी , लेकिन अब मंडला पूर्ण रूप से कार्यात्मक साक्षर जिला बन गया है| इसके अनुसार यहां के सभी लोग अपना नाम लिख सकते हैं, और गिनती, लिखना ,व पढ़ना जानते हैं|
प्रश्न . कौन ‘ मुफ्त पीरियड प्रोडक्ट्स’के लिए कानून लागू करने वाला दुनिया का पहला देश बना है?
उत्तर -स्कॉटलैंड
प्रश्न . हाल ही में कौन नेशनल डिफेंस एकेडमी(NDA) की परीक्षा पास करने वाली भारत की पहली छात्रा बनी है?
उत्तर -शनन ढाका
NDA की स्थापना 7 दिसंबर 1954 में हुई थी , एनडीए में थल सेना, वायु सेना, और नौसेना के कैडेटों को प्रशिक्षित किया जाता है|
प्रश्न . जानवरों के लिए भारत की पहली COVID-19 वैक्सीन लॉन्च हुई है, इसका क्या नाम है?
उत्तर -Anocovax
हरियाणा स्थित ICAR-नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्विंस (NRC ) ने COVID -19 के खिलाफ जानवरों के लिए “Anocovax ” नामक वैक्सीन लॉन्च की है|
प्रश्न . ड्रोन नीति तैयार करने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?
उत्तर -हिमाचल प्रदेश
इस नीति के बनने से कृषि, बागवानी, वन उद्योग, और गृह विभाग के काम आसान हो जाएंगे|
प्रश्न . भारत में एशिया का सबसे बड़ा ‘ लिक्विड मिरर टेलिस्कोप’ कहां स्थापित किया गया है?
उत्तर -उत्तराखंड
इस टेलिस्कोप का उपयोग सितारों , अंतरिक्ष मलबे एवं उपग्रहों जैसे खगोलीय पिंडो का अध्ययन करने हेतु किया जाएगा|
प्रश्न . किस शहर में भारत के पहले ‘ नैनो लिक्विड यूरिया प्लांट’ का उद्घाटन किया गया है?
उत्तर -गाँधी नगर (गुजरात)
यह नैनो लिक्विड यूरिया प्लांट 175 करोड़ रुपए में बना है, और इस प्लांट की क्षमता आधा लीटर की 1.5 लाख बोतल प्रतिदिन निर्माण करने की है|
प्रश्न . भारतीय आर्मी में प्रथम महिला ” कॉम्बैट एविएटर” के रूप में शामिल हुई है ?
उत्तर -अभिलाषा बराक
प्रश्न . किस शहर में भारत का पहला बायोगैस से चलने वाला EV चार्जिंग स्टेशन शुरू हुआ है?
उत्तर -मुंबई
मुंबई में हाजी अली के पास भारत का पहला बायो गैस से चलने वाला इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया | इसकी विशेषता यह है कि घरेलू कचरे से 220 यूनिट ऊर्जा उत्पन्न करने की क्षमता रखता है|
प्रश्न . मिड डे मील के साथ सरकारी स्कूलों में नाश्ता देने वाला भारत का पहला राज्य कौन बना है?
उत्तर -तमिलनाडु
प्रश्न . सिक्किम में स्थित माउंट कंचनजंगा ‘ शिखर को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला कौन बनी है?
उत्तर -प्रियंका मोहिते
भारतीय महिला पर्वतारोही प्रियंका मोहिते 8586 मीटर ऊंची कंचनजंगा पर्वत चोटी फतह कर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई है|
प्रश्न . जीन बैंक परियोजना स्थापित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा बना है?
उत्तर -महाराष्ट्र
महाराष्ट्र राज्य ने देसी और लुप्तप्राय जानवरों, फसलों, समुद्री और जैविक प्रजातियों के संरक्षण के लिए एक ‘ जीन बैंक परियोजना’ स्थापित करने की घोषणा की है|
प्रश्न . इसरो द्वारा लांच किए गए पहले निजी रॉकेट का नाम क्या है?
उत्तर – विक्रम -S
भारत का पहला निजी विक्रम-S (सब ऑर्बिटल) रॉकेट 18 नवंबर 2022 को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा से लांच किया गया|
प्रश्न . कौन सा गांव भारत की पहली ” कार्बन न्यूट्रल पंचायत बना है?
उत्तर – पल्ली गांव’ (जम्मू कश्मीर में )
कश्मीर के सीमावर्ती सांबा जिले में स्थित” पल्ली” गांव भारत की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बना है| यहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिकॉर्ड 3 हफ्तों में लगाए 500 किलो वाट का सौर ऊर्जा संयंत्र देश को समर्पित किया है|
प्रश्न . किस राज्य में भारत की पहली स्टील सड़क बनाई गई है?
उत्तर -गुजरात
गुजरात के सूरत में भारत की पहली स्टील सड़क बनाई गई है| स्टील के कचरे से बनी ये स्टील सड़क 6 लेन की है |
निष्कर्ष : सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में भारत में प्रथम विषय पर आधारित विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसमें किसी व्यक्ति द्वारा प्रथम बार किया गया कोई कार्य, या किसी महिला द्वारा पहली बार किया गया कोई कार्य हो पूछे जा सकते हैं| लेकिन आज के इस लेख में हमने अभी हाल ही के 2 वर्षों में भारत में प्रथम बार शुरू हुए कई विकास कार्यों को कवर किया है|