12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023: जानिए किसकी याद में मनाया जाता है,जिसे ‘द लेडी विद द लैंप ‘ के नाम से भी जाना जाता है

12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2023: जानिए किसकी याद में मनाया जाता है

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर नर्सों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और निस्वार्थ समर्पण देश की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की जड़ है| फ्लोरेंस नाइटिंगल की जयंती पर पूरे विश्व में 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है|

किसी भी देश के विकास में उसके नागरिकों का स्वस्थ एवं हेल्दी होना परम आवश्यक है| आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में किसी भी व्यक्ति का स्वास्थ्य स्वास्थ्य, बिगड़ सकता है, चाहे उसका कारण दैनिक दिनचर्या हो, मौसम में बदलाव हो, या कोई पर्यावरणीय कारक हो, या कोविड19 जैसी  महामारी , हर परिस्थिति में देश की प्रगति के लिए वहां की जनता का निरोगी होना परम आवश्यक है|

इसलिए देश की स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रत्येक देश के लिए बीमार या रोगी के लिए एक डॉक्टर की अहम भूमिका रहती है| लेकिन हम जानते हैं, स्वास्थ्य सेक्टर में डॉक्टर के साथ ही एक नर्स का भी अहम रोल होता है|

अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने उन नर्सों को बधाई देते हुए, कहां की जिनकी कड़ी मेहनत और निस्वार्थ समर्पण से हमारी स्वास्थ्य सेवा प्रणाली टिकी हुई है| जीवन बचाने के लिए उनके असाधारण बलिदान, कोविड19 महामारी के दौरान हम देख चुके हैं| इस दौरान उनके द्वारा दी गई सेवाएं मानव जाति को प्रेरित करती रहेंगी|

12 मई अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस: नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगल की याद में मनाया जाता है

इस दिवस को मनाने की शुरुआत जनवरी 1974 से शुरू हुई थी | यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की संस्थापक फ्लोरेंस नाइटिंगल को समर्पित है| उन्हीं की याद में प्रतिवर्ष 12 मई को यह दिवस मनाया जाता है| इसको दुनिया भर में ‘द लेडी विद द लैम्प ” के नाम से जाना जाता है| इन्हें इस नाम से किस लिए जाना जाता है क्योंकि

इन्होंने क्रीमिया युद्ध के दौरान रात में लैंप लगाकर सैनिकों का इलाज किया था| इनके द्वारा रात में इलाज करते हुए कई सैनिकों को इंफेक्शन से बचाया था| इसके बाद से ही नर्सिंग महिलाओं के लिए पेशा बन गया|यह दिवस शुरुआत में जनवरी में और बाद में मई में मनाए जाने की पीछे की वजह इसी लेख में जानिए |

इसी दिन क्यों मनाया जाता है यह दिवस:

फ्लोरेंस नाइटेंगल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था| इसलिए प्रतिवर्ष इनके जन्मदिन के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता है| क्योंकि इनके इस क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए जाना जाता था| इन्होंने नोबल नर्सिंग सेवा की शुरुआत की थी|

फ्लोरेंस नाइटिंगल के बारे में:

फ्लोरेंस नाइटिंगल का जन्म 12 मई 1820 को हुआ था| उन्होंने अपना पूरा जीवन  बीमार और रोगियों की सेवा में समर्पित कर दिया| फ्लोरेंस का खुद का बचपन बीमारियों और कमजोरी में बीता | उन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं की कमी थी, तो बिजली उपकरण भी नहीं थे| हाथों में लालटेन लेकर इलाज किया जाता था|

फ्लोरेंस को हमेशा अपने मरीजों की फिक्र रहती थी| उनकी देखभाल के लिए फ्लोरेंस रात में भी घूम कर अपने मरीजों को चेक करती थी, की कहीं उनको कोई जरूरत तो नहीं है| गरीब, बीमार, और दुखियों के लिए वह कार्य करती थी| उनकी नर्सिंग सेवा ने समाज में नर्सों को सम्मानजनक स्थान दिलाया| 1960 में फ्लोरेंस नाइटेंगल के प्रयासों से आर्मी मेडिकल स्कूल की स्थापना हुई|

नर्स डे मनाने की शुरुआत किसके द्वारा की गई:

वर्ष 1974 में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाने की घोषणा की थी| उसके बाद इस दिन से इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स उन दिनों कार्यरत नर्सों को किट वितरण करने लगे| जिसमें उनके काम से संबंधित कई चीजें शामिल होती थी|

नर्स दिवस 2023 की थीम :

प्रत्येक वर्ष इस दिन के लिए इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ नर्स (ICN ) कोई खास थीम निर्धारित करती है| इसलिए इस साल 2023 की थीम है- ‘ आवर नर्सेस आवर फ्यूचर’ है | इसका अर्थ है-‘हमारी नर्स हमारा भविष्य’ है | कोविड19 महामारी के दौरान देखा गया की एक मरीज के इलाज के लिए डॉक्टर के साथ नर्सेज भी उतनी ही जरूरी है| लगातार हर एक मरीज के लिए मौजूद रहना उनके कर्तव्य के प्रति उनका बलिदान का प्रदर्शन करना है|

पिछले वर्षों की थीम :

2020 – नर्स: अ वॉइस टू लीड – नर्सिंग द वर्ल्ड टू हेल्थ |

2021 – नर्स: अ वॉइस टू लीड – ए विजन फॉर फ्यूचर हेल्थकेयर |

2022 – नर्सें: एक अंतर बनाएं |

2023 – हमारी नर्सें। हमारे भविष्य।

नर्सिंग डिप्लोमा करने के प्रकार :

A .N .M -इस कोर्स की अवधि 2 वर्ष की होती है|

G .N .M -इस कोर्स की अवधि 3 से 3.5 वर्ष की होती है |

डिप्लोमा इन होम नर्सिंग -यह नर्सिंग कोर्स  1 वर्ष का होता है |

डिप्लोमा इन नर्सिंग एडमिनिस्ट्रेशन- यह नर्सिंग कोर्स  3 वर्ष का होता है |

इंडिया में इंटरनेशनल नर्सेज डे पर नर्सों को सम्मानित किया जाता है:

भारत में नर्सों की सराहनीय सेवा के लिए नर्सों को सम्मानित किया जाता है| इसके लिए भारत सरकार के परिवार एवं कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगल पुरस्कार की स्थापना की है|

प्रत्येक वर्ष चुनी हुई नर्सों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए यह पुरस्कार माननीय राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है| पुरस्कार के रुप में 50 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाते हैं|

नाइटिंगल के अवार्ड एवं उपलब्धियां :
  • जब क्रीमिया युद्ध समाप्त हुआ तब नाइटिंगल लौट आई| ब्रिटेन की महारानी ने उन्हें “नाइटिंगल ज्वेल” और 250,000 पोंड देकर सम्मानित किया |
  • उन्होंने इस पैसे के द्वारा संत थॉमस हॉस्पिटल की स्थापना की और उसी में नाइटिंगल ट्रेनिंग स्कूल फॉर नर्सेज की स्थापना की|
  • नर्सिंग प्रशिक्षण की पहली किताब ” नोट्स ऑन नर्सिंग” भी उन्हीं के द्वारा लिखी गई थी|
  • नरसिंह पेशे को एक सम्मानीय मुकाम पर लाने वाली इस महान व्यक्तित्व नाइटिंगल का निधन 13 अगस्त 1910 को हो गया|

इसे भी पढ़ें : Mother’s day 2023: जानिए मदर्स डे मई के महीने में कब मनाया जाता है, और विश्व एवं भारत में इस विशेष दिन का क्या महत्व है

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top